Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया है खरीदारी के लिए बेहद शुभ दिन, लेकिन भूलकर ना खरीदें ये चीजें, वरना होगा अशुभ

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को युगादि तिथि कहा जाता है क्योंकि इसी दिन सतयुग समाप्त होकर त्रेता युग शुरू हुआ था। इस दिन मां लक्ष्मी औऱ कुबेर भगवान की पूजा का जाती है। इस साल यानाी 2023 […]

Date Updated
फॉलो करें:

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को युगादि तिथि कहा जाता है क्योंकि इसी दिन सतयुग समाप्त होकर त्रेता युग शुरू हुआ था। इस दिन मां लक्ष्मी औऱ कुबेर भगवान की पूजा का जाती है। इस साल यानाी 2023 में अक्षय तृतीया का त्योहा 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया को खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी आदि धातु खरीदने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि औऱ वैभव आता है। लेकिन इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी की मनाही की गई है। अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक और अन्य नए कामकाज के लिए भी काफी शुभ कहा गया है क्योंकि इस दिन पूरे दिन शुभ मुहुर्त होता है। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया पर नए घर में प्रवेश, शादी ब्याह, मुंडन संस्कार, सगाई, नया सामान खरीदना काफी शुभ कहा जाता है। लेकिन खरीदारी करने के मामले में इस दिन कुछ सावधानी बरतनी चाहिए वरना जो चीज आप अक्षय तृतीया पर खरीद रहे हैं वो अशुभ फल भी दे सकती है। चलिए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के मौके पर क्या खरीदना शुभ होता है और इस दिन किन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए।

अक्षय तृतीया क्या क्या खरीदना हो सकता है शुभ

अक्षय तृतीया के दिन सोने सकी खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। आप इस दिन सोने के आभूषण, सिक्के, सोने के बर्तन खरीद कर सांयकाल में मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनको अर्पित कर दें। ऐसा शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन जितनी सोने की खऱीदारी होती है, मां लक्ष्मी उसका चार गुणा सोना जातक के घर में लाती हैं।

अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदना भी भाग्य और सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला माना जाता है । दरअसल शास्त्रों में चांदी को एक शुभ धातु भी माना गया है। आप अक्षय तृतीया पर चांदी के गहने, आभूषण, बर्तन और सिक्के खरीद सकते हैं, इसका भी आपको चार गुणा फल मां लक्ष्मी की तरफ से मिलेगा।

अक्षय तृतीया पर आप हीरे भी खरीद सकते हैं। इस दिन आप हीरे के आभूषण खरीद सकते हैं, इसके अलावा अन्य रत्न जैसे नीलम, मूंगा, पन्ना, माणिक आदि की भी खरीदारी की जा सकती है। इसे शुभ माना गया है।

अक्षय तृतीया के दिन प्रापर्टी या रियल स्टेट की खरीदारी को भी शुभ माना गया है। इस दिन आप घर खरीद सकते हैं। इसका काफी शुभ प्रभाव होता है लेकिन अचल संपत्ति जैसी चीज को खरीदने से पहले आपको अच्छी तरह पेपर आदि की जांच पहले ही कर लेनी चाहिए।

अक्षय तृतीया पर क्या चीजें नहीं खरीदनी चाहिए

अक्षय तृतीया पर धातु खरीदना शुभ है लेकिन कुछ लोग इस दिन प्लास्टिक या लोहे का सामान खरीद लेते हैं जिसे शास्त्रों में अशुभ कहा गया है। अक्षय तृतीया के शुभ दिन एल्युमिनियम धातु की बनी चीजें भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपकी राशि को राहु के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मौके पर प्लास्टिक, लोहा या अल्यूमिनियम जैसी धातु घर लाने पर घर में निगेटिविटी बढ़ जाती है और घर में सुख समृद्धि पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

अक्षय तृतीया इस बार शनिवार को है, ये सामान ना खरीदें
तिथि के अनुसार देखा जाए तो इस बार की अक्षय तृतीया शनिवार के दिन पड़ रही है। शनिवार को शनिदेव का दिन कहा जाता है। अगर आप खरीदारी करने का मूड बना रहे हैं शनि के कारक जैसे कोयला, काजल, काला कपड़ा, सरसों का तेल, तिल आदि की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं औऱ जीवन में सुख की बजाय संकट आ सकता है।