Vastu Tips: घर घर की कहानी है सास बहू का झगड़ा, इन वास्तु उपायों से इस रिश्ते में भर जाएगा प्यार

Vastu tips for Saas Bahu Fight: घर में सास बहू एक साथ हों और नोंक झोंक ना हो, ऐसा कम ही घरों में देखने को मिलता है। सास और बहू की नोंक झोंक और झगड़े तो सदा से होते आए हैं औऱ दोनों की बीच कभी नहीं बनती। ऐसे में घर में शांति की उम्मीद […]

Date Updated
फॉलो करें:

Vastu tips for Saas Bahu Fight: घर में सास बहू एक साथ हों और नोंक झोंक ना हो, ऐसा कम ही घरों में देखने को मिलता है। सास और बहू की नोंक झोंक और झगड़े तो सदा से होते आए हैं औऱ दोनों की बीच कभी नहीं बनती। ऐसे में घर में शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती और घर के बाकी सदस्यों को भी काफी तनाव रहता है। ये अलग बात कि सास बहू के बीच की लड़ाई में कोई एक गलत या सही नहीं होता। ये तो चीजों को देखने और समझने का नजरिया है जो दोनों पीढ़ियों का अलग अलग होता है। अगर आपके घर में भी सास और बहू के बीच तनातनी रहती है तो कुछ ज्योतिष उपाय करके आप इनके रिश्ते के बीच प्यार ला सकते हैं। दरअसल नोंक झोंक और लड़ाई झगड़े विपरीत ग्रहों की तनातनी के चलते भी होते हैं। ज्योतिष विज्ञान में कहा गया है कि सास और बहू का नाजुक और प्यारा रिश्ता शत्रु ग्रहों, विपरीत ग्रहों और चंद्रमा के कमजोर होने के कारण बिगड़ जाता है। ऐसे में यदि ग्रहों के लिए उपाय कर लिया जाए और चंद्रमा को मजबूत किया जाए तो सास और बहू के बीच संबंध काफी प्यारे औऱ अच्छे हो जाएंगे। चलिए जानते हैं कि किस तरह के ज्योतिषीय औऱ वास्तु उपाय करके घर में सास और बहू के बीच प्यार और तालमेल स्थापित किया जा सकता है।

सास और बहू के बीच कलह कम करेंगे ये उपाय, बढ़ेगा आपसी प्यार-

सास और बहू दोनों को ही चंद्रमा को मजबूत करने के लिए घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। नवग्रह शांति किसी एक के प्रयासों से संभव नहीं होती इसलिए अगर रिश्ते में आपसी तनाव खत्म करना है तो दोनों को ही इस संबंध में प्रयास करना चाहिए।

नियमित रूप से सुबह सूर्योदय से पहले ही सास या बहू किसी एक सदस्य को घर की सफाई करनी चाहिए और घर का सारा कूड़ा करकट घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इससे रिश्ते में मीठापन आएगा और तनाव कम होने लगेगा।

अगर बहू को अपनी सास से मीठे संबंध चाहिए तो उसे रोज सुबह उठकर सूर्यदेव को गुड़ मिला हुआ मीठा जल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से बहू और सास के बीच मीठे संबंध हमेशा कायम रहेंगे।

मंगलवार का दिन रिश्तों में तनाव खत्म करने के लिए अच्छा कहा जाता है। इस दिन घर में सास या बहू किसी एक सदस्य को सूजी का हलवा बनाना चाहिए और सास बहू दोनों को मिलकर इसे गरीबों को खिलाना चाहिए। इससे इनके बीच तालमेल और प्यार बढ़ेगा।

वास्तु शास्त्र में सफेद चीजों को आक्रामक व्यवहार का उत्तरदायी माना गया है, इसलिए सास बहू को कोशिश करनी चाहिए कि वो भूलकर भी एक दूसरे को गिफ्ट उपहार आदि में कोई सफेद चीज ना तो दें और ना हीं लें।

चांदी को ज्योतिष में शांति की प्रतीक कहा गया है और इसे चंद्रमा से भी जोड़ा जाता है। घऱ की सास को अपनी बहू को चांदी की चेन बनवाकर पहनानी चाहिए। इससे इन दोनों के रिश्ते में मधुरता आएगी और प्रेम और शांति बनी रहेगी।

सास और बहू दोनों को ही शांति के लिए माथे पर हल्दी या चंदन की बिंदी लगानी चाहिए, इससे घर में शांति का प्रवास होता है और सास बहू के झगड़े कम होते हैं।

कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चांदी बहुत ही खास मानी जाती है। ऐसे में सास और बहू दोनों को ही चांदी का एक चोकोर टुकड़ा अपने पर्स या बैग में हमेशा रखना चाहिए। इससे दोनों के व्यवहार में शांति आएगी और दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम भरा व्यवहार करेंगी।

सास और बहू के बीच हमेशा किचकिच रहती है तो इन दोनों को अलग अलग भोजन करने की बजाय रसोई घर में साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। रसोई घर में साथ बैठकर भोजन करने से राहू का प्रकोप कम होता है औऱ रिश्तों में मधुरता आती है।

गर्मियों में रसोई घर में मटका आता है। इस मटके में गायत्री मंत्र पढ़कर दो बूंद गंगाजल की डालने पर भी सास बहू के रिश्तों में मधुरता आती है और दोनों एक दूसरे की इज्जत करने लगती है। सास और बहु दोनों को ही गले में चांदी की चेन पहननी चाहिए। इससे गुस्सा शांत होता है और चंद्रमा मजबूत होता है।

बहु को किसी अच्छे दिन पर अपनी सासू मां को 12 लाल चूड़ियां और 12 हरी चूड़ियां उपहार में देनी चाहिए। इससे इनके आपसी रिश्ते में मधुरता आती है। कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सास और बहू दोनों को ही चांदी की ठोस गोली बनवाकर उसे अपने साथ रखना चाहिए। इससे घर में कलह और झगड़े कम होते हैं।

घर की बहू को घर के किसी कोने में गुलाबी फिटकरी छिपा कर रख देनी चाहिए। इससे घर में सास बहू के बीच तालमेल अच्छा होता है। शनिवार के दिन सास और बहू दोनों को एक साथ मिलकर पीपल को जल चढ़ाना चाहिए। इससे रिश्तों के बीच में प्यार बना रहेगा और सास औऱ बहू आपस में प्यार से रहेंगी।

जिस दिन पूर्णिमा हो उस दिन चावल की खीर बनाकर रात भर बाहर खुले में रखनी चाहिए और अगली सुबह अपनी सास को खिला देना चाहिए। इससे सास बहू दोनों के रिश्ते सुधर जाएंगे।