how to make Venus strong: धन दौलत के साथ साथ आकर्षण भी छीन लेता है कमजोर शुक्र, इस तरह बनाएं मजबूत

how to make Venus strong: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह को काफी महत्व दिया गया है। जातक की कुंडली में इन ग्रहों के मजबूत होने पर शुभ फल मिलता है और अगर ये ग्रह कमजोर हो रहे हैं तो जातक की जिंदगी में काफी उथल पुथल मच जाती है। शुक्र ग्रह की बात करें तो शुक्र […]

Date Updated
फॉलो करें:

how to make Venus strong: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह को काफी महत्व दिया गया है। जातक की कुंडली में इन ग्रहों के मजबूत होने पर शुभ फल मिलता है और अगर ये ग्रह कमजोर हो रहे हैं तो जातक की जिंदगी में काफी उथल पुथल मच जाती है। शुक्र ग्रह की बात करें तो शुक्र धन दौलत और भोग विलास और वैभव का ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है और इस ग्रह के चलते इस राशि के जातक काफी आकर्षक और भोग विलासी जीवन के साथ साथ सुख सुविधाओं वाला जीवन जीते हैं।

यूं भी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होना बहुत जरूरी है क्योंकि बिना शुक्र के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना नहीं की जा सकती। अगर आपके पास सब कुछ है, और धन के साथ साथ सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं , लेकिन फिर भी आप उन सुविधाओं को नहीं भोग पा रहे हैं तो इसको मान लेना चाहि कि आपका शुक्र ग्रह बहुत कमजोर है और इसका असर आपकी जिंदगी पर पड़ रहा है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर या अस्त अवस्था में है तो ज्योतिष में शुक्र को मजबूत करने के कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से शुक्र मजबूत होकर शुभ फल देता है। इन उपायों से ना केवल शुक्र मजबूत होगा बल्कि वो प्रभावशाली होकर आपकी लाइफ में शुभ फल देने लगेगा और आपकी जिंदगी शानदार हो जाएगी।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

शुक्र ग्रह का दिन शुक्रवार बताया गया है। इस नहा धोकर मां लक्ष्मी की पूजा करके शुक्र ग्रह का ध्यान करना चाहिए और इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ओम शुं शुक्राय नमः यह मंत्र शुक्र ग्रह का सामान्य मंत्र माना गया है और आप चाहें तो इसको आप रोज सवेरे नहा धोकर एक माला जप कर सकते हैं।

शुक्र ग्रह का वैदिक मंत्र इस प्रकार है। इसे शुक्रवार को जाप करना चाहिए। ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपित्क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति: ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु। अगर आप इस मंत्र का खुद उच्चारण नहीं कर पा रहे हैं तो किसी पंडित से इसका जप करवा सकते हैं औऱ बाद में आप उसे दक्षिणा दे दीजिएगा।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हर शुक्रवार को शुक्र के लौकिक मंत्र का उच्चारण करना चाहिए जो इस प्रकार है।
हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानांपरमंगुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवंप्रणमाम्यहम्

अगर कुंडली मे शुक्र ग्रह खराब है या कमजोर होकर बुरा फल दे रहा है तो शुक्र का दान करने के लिए कहा जाता है। इसमें आपको सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए किसी नवविवाहित जोड़े को कपड़े और इत्र का उपहार देना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है।

हर शुक्रवार के दिन अपने घर के आस पास चींटियों के बिल में चीनी का दान करना चाहिए। शुक्रवाद के दिन सफेद वस्त्र दान करने से भी शुक्र मजबूत होकर शुभ फल देने लगता है।

जब भी आपकी रसोई में रोटी बनाई जाए तो सबसे पहली रोटी गौ माता के नाम की निकालनी चाहिए और गाय माता को ये रोटी अपने हाथ से अवश्य खिलाएं। कमजोर शुक्र को मजबूत करने के लिए ये काम रोज किया जाना चाहिए।

शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों को सफेद कपड़ा, दूध, चांदी, सफेद चावल, धूप, सफेद फूल, घी, चंदन और अगरबत्ती का दान करने से शुक्र ग्रह शुभ फल प्रदा करता है।

शुक्र ग्रह अगर कमजोर है तो उनसे संबंधित रत्न और उपरत्न धारण करने पर शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह का रत्न हीरा और चांदी है। इसलिए आप हीरे या फिर चांदी की अंगूठी या चेन धारण कर सकते हैं। अगर आप हीरे को चांदी में जड़वा कर धारण करते हैं तो इसका अच्छा फल मिलता है।

अगर आप हीरा नहीं पहन सकते हैं तो हीरे के उपरत्म जरकन या फिर ओपल को धारण कर सकते हैं। इनको धारण करने से भी हीरा धारण करने का फल प्राप्त होता है।

शुक्र ग्रह के कमजोर प्रभाव को खत्म करने के लिए शुक्र ग्रह का पूजा पाठ करना जरूरी माना जाता है। शुक्र ग्रह के लिए पूजा-पाठ करवा रहे हैं तो उसे किसी भी शुक्ल पक्ष में शुक्रवार के दिन ही करना चाहिए। इससे शुक्र काफी बेहतर हो जाता है।

कमजोर शुक्र को प्रसन्न करने के लिए हर शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए दूध और खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर नहीं बनी है तो आप सफेद मिठाई का भी भोग लगा सकते हैं। मां लक्ष्मी को भोग लगाने के बाद शुक्र के इस मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का 11 माला जप करें। पूजा के अंत में हवन करवाना चाहिए। इससे कमजोर शुक्र अच्छे प्रभाव देने लगता है।