Navgrah shanti Upaay: कुंडली में कमजोर ग्रह करते हैं जिंदगी बेहाल,जानिए हर ग्रह को मजबूत करने के उपाय ताकि

Navgrah shanti Upaay: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के नौ ग्रहों को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि जिस जातक की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है, वो ग्रह उसकी जिंदगी में हलचल मचा देता है। अक्सर कुंडली के स्वामी कहे जाने वाले ये ग्रह जब कमजोर स्थिति में आते हैं जिसकी वजह […]

Date Updated
फॉलो करें:

Navgrah shanti Upaay: ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के नौ ग्रहों को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि जिस जातक की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है, वो ग्रह उसकी जिंदगी में हलचल मचा देता है। अक्सर कुंडली के स्वामी कहे जाने वाले ये ग्रह जब कमजोर स्थिति में आते हैं जिसकी वजह से जिंदगी कई मुश्किलों का सामना करती है जैसे बिजनेस में घाटा, परिवार पर बीमारी की प्रकोप, धन दौलत का नुकसान, संतान संबंधी परेशानियां, विवाह संबंधी दिक्कतें और दांपत्य जीवन में कलह आदि। इसलिए कुंडली में कमजोर किसी ग्रह का शांत और मजबूत होना उस जातक के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपको भी अपनी जिंदगी में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो समझ जाना चाहिए कि कुंडली में कोई ग्रह कमजोर होकर अशुभ फल दे रहा है । ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके कमजोर ग्रहों को मजबूत स्थिति में लाया जा सकता है। कमजोर ग्रह मजबूत होकर जिंदगी में शुभ फल देंगे जिससे आपके जीवन की परेशानियां हो हो जाएंगी। चलिए आज जानते हैं कि नौ ग्रहों में हर ग्रह को शांत और मजबूत करने के आसान ज्योतिष उपाय जो आपके जीवन को सुख शांति से भरने के योग बनाएंगे।

चंद्रमा
अगर आपका राशि स्वामी चंद्रमा है तो उसे मजबूत करने के लिए आपको दूध का प्रयोग करना चाहिए। मां चंद्रमा का कारक है, इसलिए अपनी मां खुश रखिए और उसको कुछ उपहार देना चाहिए, इससे चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी। घर के पास मंदिर में सफेद चीजों का दान करना आपको फायदा करेगा, जैसे दूध, चावल, दही और आटे का दान। घर में चांदी के प्रतीक जैसे चांदी के हाथी, चांदी के ऊंट आदि रखने से भी चंद्रमा मजबूत होता है। अपने स्नान के पानी में कच्चा दूध मिलाकर नहाने से भी चंद्रमा मजबूत होता है। हर सोमवार को चंद्रमा को मजबूत करने का मंत्र जाप करना चाहिए जो इस प्रकार है – ॐ क्षीरपुत्राय विद्मिहे मृतात्वाय धीमहि। तन्नम्चंद्र: प्रचोदयात।।

सूर्य
अगर आपका राशि स्वामी सूर्य है तो सूर्य को मजबूत करने से लिए जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयां दान करने से आपको लाभ होगा। आपके पिता सूर्य का प्रतीक हैं, इसलिए पिता का सम्मान करें औऱ रोज उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। इसके अलावा उनको उपहार आदि देकर खुश करना चाहिए। रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। गेंहूं का दान करने से सूर्य मजबूत होता है। अपने रोज के भोजन में तांबे के बने बर्तन इस्तेमाल करना चाहिए और तांबे का दान करना चाहिए। सूर्य को मजबूत करने का ये मंत्र हर रविवार को जाप करना चाहिए – ॐ भास्कराय विद्मिहे महातेजाय धीमहि। तन्नो: सूर्य: प्रचोदयात।।

मंगल
अगर आपका राशि स्वामी मंगल है और उसे मजबूत करना है तो अपने भोजन में नमक की मात्रा कम कर दीजिए। मंगलवार के दिन बंदरों को भुने चने और गुड़ खिलाने पर मंगल मजबूत होता है। आपको रिश्तों की बात करें तो बड़े भाई बहन मंगल का प्रतीक होते हैं, उनसे संबंध मधुर करने और उन्हें गिफ्ट देने पर मंगल बेहतर स्थिति में आ जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को मसूर की दाल का दान करने पर भी मंगल मजबूत होता है। मंगल को मजबूत करने के लिए भौमा गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, जो इस तरह है – ॐ अंगारकाय विद्मिहे वाणेशाय धीमहि। तन्नो: भौम प्रचोदयात।।

बुध
अगर आपका राशि स्वामी बुध ग्रह है तो बुधवार को हरी वस्तुओं का जैसे साबुत मूंग, हरा चना, हरे वस्त्र आदि दान करने पर बुध मजबूत होता है। तांबे के सिक्के में छेद करके बहती नदी में बहाने से बुध मजबूत होता है। बुधवार को हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए, नहाने के पानी में फिटकरी डालकर नहाने से भी बुध मजबूत होता है। बुध को मजबूत करने का मंत्र इस प्रकार है – ॐ सौम्यरुपाय विद्मिहे वाणेशाय धीमहि। तन्नो: बुध: प्रचोदयात।।

गुरु
अगर आपकी राशि के स्वामी गुरु हैं तो गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार को बृहस्पति गुरु की पूजा करनी चाहिए। नियमित रूप से माथे पर केसर और चंदन का तिलक करना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार को पीली वस्तुओं को दान करने पर भी गुरु मजबूत होता है। अपने भोजन में हल्दी का प्रयोग करने से औऱ चंदन का उपयोग करने से भी गुरु ग्रह को ताकत मिलती है। गुरु को मजबूत करने का मंत्र इस तरह है – ॐ गुरुदेवाय विद्मिहे वाणेशाय धीमहि। तन्नो: गुरु: प्रचोदयात।।

शुक्र
अगर आपका राशि स्वामी शुक्र ग्रह है तो शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। सफेद रंग का कारक शुक्र है, इसलिए शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करना चाहिए। खुद को साफ और सु्ंदर बनाए रखकर, घर को साफ रखकर शुक्र को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा दही, घी, कपूर और चावल का दान करना भी शुभ माना जाता है। शुक्र को खुश करने के लिए जातक को इत्र का प्रयोग करना चाहिए और गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। शुक्र को मजबूत करने का मंत्र इस तरह है – ॐ भृगुसुताय विद्मिहे दिव्यदेहाय धीमहि। तन्नो: शुक्र: प्रचोदयात।।

शनि
अगर आपके राशि स्वामी शनि हैं तो शनिदेव को कलयुग में न्याय का देव कहा गया है, इनका कारक है काला रंग और दिन है शनिवार। इसलिए शनि को मजबूत करना है तो शनिवार के दिन शनिदेव का सरसों के तेल और काले तिलों से अभिषेक करना चाहिए। शनिवार के दिन पीपल के नीचे दीपक जलाने को भी कहा जाता है। शनिवार के दिन तेल दान करने से भी शनि ग्रह मजबूत होता है। इस दिन काली उड़द और लोहे की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। अपने अधीनस्थों को खुश कीजिए, उनको गिफ्ट दीजिए, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि को मजबूत करने का मंत्र इस प्रकार है – ॐ शिरोरुपाय विद्मिहे मृत्युरुपाय धीमहि। तन्नो: सौरि: प्रचोदयात।।