Shanidev Things: शनिवार को भूलकर भी घर में नहीं लानी चाहिए ये चीजें, शनिदेव की कुपित नजर से बच नहीं पाएंगे

Shanidev Things:शनिदेव (Shanidev)को कलयुग का देवता माना गया है। शनिदेव हर व्यक्ति के कर्मों के आधार पर उसके साथ न्याय करते हैं और दंड निर्धारित करते हैं। ग्रह की नजर से देखा जाए तो शनिदेव का वार शनिवार कहा गया है और शनिदेव शनिवार के देव कहे गए हैं। शनिदेव हर किसी को फल देते […]

Date Updated
फॉलो करें:

Shanidev Things:शनिदेव (Shanidev)को कलयुग का देवता माना गया है। शनिदेव हर व्यक्ति के कर्मों के आधार पर उसके साथ न्याय करते हैं और दंड निर्धारित करते हैं। ग्रह की नजर से देखा जाए तो शनिदेव का वार शनिवार कहा गया है और शनिदेव शनिवार के देव कहे गए हैं। शनिदेव हर किसी को फल देते हैं लेकिन कुंडली में शनिदेव की स्थिति क्या है, इसके अनुसार ही वो किसी को फल देते हैं। ऐसे में अगर शनिदेव की टेढ़ी नजर से बचना है तो शनिवार के दिन कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। शनिवार (saturday)के दिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास चीजों की खरीदारी और उन्हें घर लाने की खास मनाही की जाती है। माना जाता है कि ये सभी चीजें शनि की कारक (Shanidev Things)होती है और अगर इनको शनिवार के दिन घर लाया जाए तो शनि नाराज हो जाते हैं और जातक के घर परिवार को उनके कोप का भाजन बनना पड़ता है। चलिए जानते हैं ऐसी क्या चीजें हैं जिनको शनिवार के दिन घर पर नहीं लाना चाहिए।

शनिवार को घर में ना लाएं ये चीजें ever bring these thing in home at saturday

शनिदेव से जुड़ी सबसे पहली और खास चीज कही जाती है लोहा। लोहा काले रंग का होता है और इसे शनिदेव का कारक कहा जाता है। शनिवार के दिन लोहा और लोहे से बना सामान नहीं खरीदना चाहिए और ना ही इस लोहे के सामाना को घर में लाना चाहिए। अगर आपको शनिदेव से शुभ फल चाहिए तो शनिवार के दिन विशेष रूप से लोहे का दान करना शुभ माना जाता है। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और जातक शनिदेव की कठिन नजर से बच जाते हैं।

शनिवार और शनिदेव से जुड़ी दूसरी वस्तु का नाम है सरसों का तेल। आप किचन में सरसों का तेल यूज तो करते ही होंगे। शनिवार के दिन सरसों का तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन सरसों का तेल घर में भी नहीं लाना चाहिए। अगर आप शनिवार को सरसों का तेल खरीदते हैं तो घर परिवार में सदस्यों को रोग और बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। आपको शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए औऱ शनिदेव को सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए। शनिवार को सरसों के तेल के दान से शनिदेव प्रसन्न होत हैं।

शनिदेव से जुड़ी तीसरी वस्तु का नाम है नमक। नमक शनिदेव का कारक कहा जाता है और शनिवार को नमक घर में नहीं लाना चाहिए, ना ही नमक खरीदना चाहिए। अगर कोई भूलवश भी शनिवार को बाजार से खरीदकर नमक घर में लाता है तो उस घर के मुखिया के सिर पर कर्ज चढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए शनिवार को नमक नहीं खरीदा जाता है बल्कि शनिवार को नमक का दान करना शुभ माना जाता है।

जूता चप्पल या चमड़े से बनी वस्तुएं भी शनिदेव का कारक मानी जाती हैं। इन चीजों को शनिवार के दिन ना तो खरीदना चाहिए और ना ही घर में लाना चाहिए। अगर आप भूलवश ही सही शनिवार को चमड़े से जुड़ी कोई भी वस्तु या जूता चप्पल घर में ले आते हैं तो इससे घर परिवार पर संकट आने के बादल घिर जाते हैं। इसीलिए शनिवार को चमड़े से जुड़ी कोई भी वस्तु घर पर लाने की बजाय इनका दान करना चाहिए जिससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं औऱ जातक पर कृपा करते हैं।

चूल्हा या रसोई में गैस जलाने वाले उपकरण या सामान जैसे माचिस, गैस लाइटर, केरोसिन या मिट्टी का तेल शनिवार के घर में नहीं लाना चाहिए। इनको शनिवार के दिन खरीदना भी काफी अशुभ होता है।अगर आप जलाने की चीजें खरीदकर घर में ला रहे हैं तो घर परिवार में तनाव और चिंता का माहौल व्याप्त होता है और परेशानियां बढ़ने लगती है।

शनिदेव से जुड़ी कुछ औऱ चीजें हैं जैसे कलम, किताब, पैन, स्याही और कागज आदि। ये चीजें भी शनिवार को खरीद कर घर नहीं लानी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर आप इन चीजों को घर लाते हैं तो आपको समाज में मानहानि का सामना करने की नौबत आ सकती है और आप कोर्ट केस में फंस सकते हैं। ये तीन चीज शनिवार को घर में नहीं लाना चाहिए अगर घर में लाते है तो आप को मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।