Solar Eclipse 2023: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए सूर्य ग्रहण का समय और ध्यान रखने वाली बातें

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल यानी कल लगने जा रहा है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। इसे नक्षत्र में परिवर्तन लाने वाला बताया जाता है ग्रहण के आस पास के काल को सूतक कहा जाता है जिसे अशुभ […]

Date Updated
फॉलो करें:

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल यानी कल लगने जा रहा है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। इसे नक्षत्र में परिवर्तन लाने वाला बताया जाता है ग्रहण के आस पास के काल को सूतक कहा जाता है जिसे अशुभ करार दिया गया है औऱ इसमें शुभ कामकाज नहीं किए जाते है। इस बार 20 अप्रैल को वैशाख की अमावस्या को लग रहा सूर्य ग्रहण हालांकि भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसका प्रभाव सभी ग्रहों और राशियों पर पड़ने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा पाठ नहीं होते हैं और मंदिरो के भी पट बंद कर दिए जाते हैं। खास तौर पर बच्चे और गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खास सावधानी बरतनी पड़ती है।

सूर्य ग्रहण का समय –

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। सूर्य ग्रहण का समय सुबह 07 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यानी कुल मिलाकर सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहेगी। पंचाग के मुताबिक इस बार का सूर्य ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लग रहा है और ये ग्रहण अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लग रहा है। सूर्य ग्रहण के समय दान पुण्य करना काफी लाभकारी माना जाता है। शुभ माना जाता है.

कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

इस बार 20 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण हालांकि भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य हो जाता है और लेकिन चूंकि ये भारत में नहीं दिख रहा है और इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, फिजी, जापान, अमेरिका, मलेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड जैसे देशों में देखा जा सकेगा।

ग्रहण में क्या सावधानी बरतनी चाहिए –

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नवजात बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस समय घर से बाहर निकलने की मनाही की जाती है और उन पर ग्रहण की छाया नहीं पड़नी चाहिए। हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि अगर सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बाहर निकलती है तो ग्रहण की छाया होने वाले बच्चे पर बुरा असर डालती है। इस दौरान भोजन बनाने और भोजन करने की मनाही की जाती है। घर और बाहर हर जगह मंदिरों के पट बंद रहते हैं और पूजा पाठ नहीं होता। ग्रहण के समय यदि आपकी रसोई में भोजन बना रखा है और दूध आदि रखा है तो ग्रहण से पहले उनके अंदर तुलसी के पत्ते डाल दें, जिससे उन पर ग्रहण का असर नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण का किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा प्रभाव इस बार मिथुन राशि पर पड़ने जा रहा है। मिथुन राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी व्यवसाय में प्रमोशन और मुनाफे के योग बनेंगे और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मेष राशि की बात करें तो सूर्य ग्रहण का प्रभाव इनके दांपत्य जीवन में कठिनाई ला सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहना होगा औऱ साझेदारी के कामकाज में दिक्कत आने के योग बन रहे हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है इसलिए कोई भी आर्थिक फैसला करने से पहले एक दो बार सोच लें।

वृष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा समय ला रहा है। नई नौकरी के संयोग बन रहे हैं, हालांकि जल्दीबाजी में नौकरी बदलने की कोशिश ना करें. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से हर्ष का माहौल बन सकता है।

कन्या और कर्क राशि के लिए भी सूर्य ग्रहण कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आर्थिक दिक्कतें आएंगी और पारिवारिक तनाव के योग बन रहे हैं। कोई भी फैसला करने से पहले दो बार सोचना होगा वरना घाटे का सौदा हो सकता है। कानूनी विवाद हो सकता है।