Vastu Tips for Loan: कोशिश करने पर भी कर्ज उतारना हो रहा है मुश्किल? इन ज्योतिष उपायों की मदद से जल्दी उतरेगा कर्ज

vastu tips for loan: जिंदगी में कामकाज के चलते अक्सर लोग कर्ज लेते हैं। कर्ज लेकर मकान बनता है, बेटी की शादी होती है, बच्चों की हाई एजुकेशन के लिए भी कर्ज लिया जाता है और इसके अलावा कई सारे काम ऐसे हैं जिनके चलते कोई इंसान उधार पर पैसा लेता है और फिर धीरे […]

Date Updated
फॉलो करें:

vastu tips for loan: जिंदगी में कामकाज के चलते अक्सर लोग कर्ज लेते हैं। कर्ज लेकर मकान बनता है, बेटी की शादी होती है, बच्चों की हाई एजुकेशन के लिए भी कर्ज लिया जाता है और इसके अलावा कई सारे काम ऐसे हैं जिनके चलते कोई इंसान उधार पर पैसा लेता है और फिर धीरे धीरे उस कर्ज को चुकाता है। लेकिन कई बार लोग कर्ज लेकर काफी परेशान हो जाते हैं। दरअसल कई बार लोग आसानी से कर्ज ले तो लेते हैं लेकिन उस कर्ज को चुकाने में उनको काफी समय लग जाता है और कर्ज सूद के साथ पहाड़ बन जाता है। कई बार तो लोग कर्ज से परेशान होकर अपना जीवन तक दांव पर लगा देते हैं। आपको बता दें कि कर्ज चुकाने में अगर दिक्कतें आ रही हैं तो ये ग्रहों का खेल भी हो सकता है। आपको बता दें कि कई बार कुंडली में कुछ बुरे ग्रहों की स्थितियों के चलते धनवान आदमी भी कर्ज के चंगुल में फंस जाता है कर्ज में डूब जाता है। ऐसे में कई लोग पैसा होने के बावजूद और चाहने के बाद भी कर्ज से मुक्ति नहीं पा पाते हैं और कर्ज सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता ही जाता है। ऐसे में कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो ग्रहों की स्थिति सुधर सकती है और व्यक्ति कर्ज के जंजाल से छुटकारा पा सकता है। चलिए जानते हैं कि किस तरह के उपाय करने पर कर्ज से छुटकारा पाने के योग बनते हैं।

किस ग्रह के चलते कर्ज के चंगुल में फंसता है इंसान

ज्योतिष विज्ञान में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में छठवां भाव दूषित हो या छठवें भाव का ग्रह ज्यादा कमजोर या खराब फल दे रहा हो तो कर्जा उतरने में दिक्कत आती है। कुंडली में मंगल ग्रह के खराब और कमजोर होने के कारण आदमी कर्ज के जाल में फंस जाता है और निकलने में नाकाम रहता है। ऐसे में मंगल को मजबूत करने के उपाय करने लाभकारी होते हैं।

कर्ज जल्दी उतारने के उपाय

अगर आपने थोड़ा सा कर्जा लिया है और प्रयास कर रहे हैं कि वो जल्दी उतर जाए तो इस स्थिति में आपको हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदर में जाकर पूजा करनी चाहिए।

मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करने चाहिए। आप हनुमान जी को लाल गुलाब और गुड़हल का फूल अर्पित कर सकते हैं।

हर मंगलवार को हनुमान जी के सामने गुड़ के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद हनुमान जी के सामने खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आपका छोटा मोटा कर्ज जल्दी ही चुकता हो जाएगा।

अगर आप कोशिश करने के बाद भी अपना कर्जा उतार नहीं पा रहे हैं तो मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही शाम के समय घर में कोई मीठी चीज जैसे लड्डू या हलवा बनाकर इसका भोग हनुमान जी को लगाना चाहिए। बाद में इन चीजों को प्रसाद के तौर पर बांटकर फिर खुद खाना चाहिए। इससे आपके प्रयास सफल होंगे औऱ आप जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।

अगर आप कर्जा चुकाना तो चाह रहे हैं लेकिन कर्जा लगातार बढ़ता है, ऐसे आपके पास काम भी नहीं है तो आपको हर मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं, इसके बाद लाल रंग का आसन बिछाकर मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे आपका कर्जा चुकने के रास्ते खुल जाएंगे।

ज्योतिषशास्त्र में कहा गया कि केवल गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन ही कर्जा लेना चाहिए। इन दिनों में लिया गया कर्जा जल्दी चुकने के योग बनते हैं। इसके अलावा सोमवार, मंगलवार और बुधवार के दिन किसी से भी कर्जा नहीं लेना चाहिए, ऐसा कर्जा चुकाने में काफी दिक्कतें आती हैं।