Vastu Tips for Marriage: फटाफट शादी के योग बनाएंगे ये उपाय, बजेगा बैंड बाजा बारात

Vastu Tips for marriage: हिंदू सनातन धर्म में शादी (marriage)को एक बहुत ही पवित्र बंधन कहा गया है। देखा जाए तो शादी जिंदगी का एक नया अध्याय होता है जिससे एक नए परिवार की शुरूआत होती है। लेकिन शादी ब्याह के मामलों में ग्रहों की काफी भूमिका होती है। कई बार ग्रहों के चलते काफी […]

Date Updated
फॉलो करें:

Vastu Tips for marriage: हिंदू सनातन धर्म में शादी (marriage)को एक बहुत ही पवित्र बंधन कहा गया है। देखा जाए तो शादी जिंदगी का एक नया अध्याय होता है जिससे एक नए परिवार की शुरूआत होती है। लेकिन शादी ब्याह के मामलों में ग्रहों की काफी भूमिका होती है। कई बार ग्रहों के चलते काफी कोशिशों के बाद भी शादी होने के योग नहीं बनते हैं। कई बार लड़का लड़की राजी और परिवार की सहमति भी होती है और उसके बावजूद शादी में कोई ना कोई अडंगा डलता रहता है। ऐसे में वास्तु और ज्योतिष में जल्दी शादी के कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिनसे ग्रह शांति होती है और शादी के लिए अनुकूल ग्रह और समय बनने में मदद मिलती है। चलिए आज जानते हैं कि जल्दी शादी के योग बनाने के लिए क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं।

शादी में क्यों होने लगती है देर
कई लोगों की काफी देर में शादी होती है। ऐसे कई लोग हैं जिनकी सही उम्र की बजाय काफी ज्यादा उम्र में शादी होती है। ज्योतिष कहता है कि शादी में तब विलंब होता है जब कुंडली में चंद्रमा, शुक्र और बृहस्पति ग्रह अगर इनकी स्थिति कमजोर हो। ऐसे में शादी में बहुत सारी परेशानियां आती हैं। अगर किसी की कुंडली में मंगल यानी मांगलिक दोष है तो भी जातक की शादी में काफी अड़चनें आती है। ग्रहण दोष के चलते भी शादी बहुत देर से होती है। कई बार कुंडली में काल सर्प योग होने पर भी शादी में देर और अड़चनें आती हैं।

शादी की अड़चनें शांत करने के उपाय
जिन लोगों की राशि मेष है और उनक सही समय पर शादी करनी है तो उनको रोज सुबह 108 बार राम रामाय नमः मंत्र का जप करना शुभ कहा जाता है। इसके अलावा मेष राशि के जातकों को रोज सुबह सूर्य़देव को जल अर्पित करना चाहिए।

जिनकी राशि वृष है उनको शादी की अड़चनें समाप्त करने के लिए नारंगी रंग के कपड़े पहन कर रोज ओम हं हनुमते नमः इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनको अवश्य लाभ होने के योग बनेंगे।

जिनकी राशि मिथुन होती है उन लोगों को पीले रंग के वस्त्र ज्यादा पहनने चाहिए। ऐसे लोगों को रोज पीले रंग के वस्त्र पहन कर सवेरे ओम गुरुवे नमः इस मंत्र का जप करना चाहिए। इससे उनकी शादी के जल्दी योग बनेंगे।

जिनकी राशि कर्क है, उनको नीले रंग के वस्त्र ज्यादा पहनने चाहिए। इन लोगों को नीले रंग के वस्त्र पहन कर सांयकाल को ओम शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

सिंह राशि वालों को जल्दी शादी के लिए सफेद रंग के वस्त्र पहन कर सांयकाल के समय ओम छाया पुत्र आए नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जल्द शादी के योग बनते हैं।

कन्या राशि के जातकों को जल्दी शादी करनी है तो रोज सुनहरे रंग के वस्त्र पहन कर सुबह ओम ब्रह्म बृहस्पतए नमः इस मंत्र का जाप करना चाहिअए। इससे जल्द विवाह के योग बनेंगे।

अगर आपकी राशि तुला राशि है तो शीघ्र विवाह के लिए लाल रंग के वस्त्र पहनकर रोज सवेरे 108 बार ॐ अंग अंगारकाय नमः के मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जल्द शादी के योग बनने शुरू हो जाएंगे।

अगर आप वश्चिक राशि के जातक हैं तो आपको रोज सुबह सफेद रंग के कपड़े पहन कर हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए और ओम शुक्राय नम: के मंत्र का जाप करना फलदायक साबित होगा।

अगर आपकी राशि धनु है तो ओम गं गणपतये नमः इस मंत्र का रोज जाप करना चाहिए, इससे जल्द शादी की संभावना बनने लगेंगी।

अगर आप मकर राशि के जातक हैं तो आपको क्रीम रंग के वस्त्र पहन कर सुबह ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। चंद ही महीनों में आपके विवाह के योग बन जाएंगे।

अगर आपकी राशि कुंभ राशि है तो शीघ्र विवाह के लिए नारंगी रंग का कपड़ा पहनकर नित्य प्रातः ओम आदित्य आए नमः मंत्र का जाप करना आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा और जल्द ही आपका विवाह हो जाएगा।

अगर आप मीन राशि के जातक हैं तो आपको नियमित तौर पर रोज रोज सवेरे यह मंत्र जपे ॐ बूम बुधाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपके विवाह की सभी अड़चनें दूर होंगी और जल्द ही आपके विवाह के योग बनेंगे।