Vastu Tips for Purse: अपनी राशि के अनुसार रखिए इस रंग का पर्स, हमेशा भरे रहेंगे नोट

Vastu Tips for Purse: कई बार लोग खूब मेहनत करते हैं लेकिन उनके पर्स में पैसा आते ही खर्च हो जाता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पर्स में पैसा आते ही खत्म हो जाता है या फिर पैसे का नुकसान हो जाता है। ऐसे लोग वास्तु के अनुसार कही गई चीजों को […]

Date Updated
फॉलो करें:

Vastu Tips for Purse: कई बार लोग खूब मेहनत करते हैं लेकिन उनके पर्स में पैसा आते ही खर्च हो जाता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पर्स में पैसा आते ही खत्म हो जाता है या फिर पैसे का नुकसान हो जाता है। ऐसे लोग वास्तु के अनुसार कही गई चीजों को ध्यान में रखकर अपने जीवन में पैसे का खर्च बचाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि आपके पैसे जिस पर्स में रखे होते हैं, वो पर्स औऱ उसका रंग भी आपके जीवन में धन के आने जाने का कारण बन सकता है। जी हां वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर व्यक्ति अपनी कुंडली में अपने ग्रहों के अनुसार रंग के पर्स को जेब में या तिजोरी में रखे तो उसके पास धन और दौलत बढ़ सकती है। हर राशि के लिए कुछ शुभ रंग निर्धारित किए गए हैं और अगर जातक अपनी राशि के अनुसार निर्धारित रंग का पर्स रखता है तो उसके जीवन में सुख संपत्ति के साथ साथ धन का संचय भी होता है और वो धनवान बन सकता है। आइए आज जानते हैं कि किस राशि के जातक को धन वृद्धि के लिए किस रंग का पर्स रखना शुभ साबित हो सकता है।

मेष
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मेष राशि वाले जातको को लाल या भूरे रंग का पर्स रखना चाहिए। इस राशि के जातक को अपने पर्स में बेकार की चीजें नहीं रखनी चाहिए और हमेशा काम की चीजें ही पर्स में रखनी चाहिए। इन लोगों को अपने पर्स में थोड़ी सी दूर्वा घास रखनी चाहिए। इस घास को हर सप्ताह बदलना चाहिए। इससे उनका पर्स सदैव पैसे से भरा हुआ रहेगा।

वृष
वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को कहा गया है और शुक्र का पसंदीदा रंग है गुलाबी, क्रीम और सफेद। इसलिए इन जातकों को अपना पर्स इसी रंग का लेना चाहिए। इन लोगों का पर्स फटा हुआ या खराब नहीं होना चाहिए। इन लोगों को हमेशा पर्स में सफेद कागज में लपेट कर चावल के दाने रखने चाहिए, इससे सदैव इनको धन लाभ होता रहेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार ग्रे या फिर हरे रंग का पर्स रखना चाहिए। इनके लिए ये रंग बहुत शुभ होता है। इनको बार बार अपना पर्स बदलना नहीं चाहिए। इस जाति के जातक अगर पर्स में लाल चंदन की लकड़ी का टुकड़ा रखेगे तो सदैव इनके पास पैसे रहेंगे।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सफेद या क्रीम रंग का पर्स रखना चाहिए। इस राशि के जातकों को पर्स में हमेशा हल्दी की गांठ रखनी चाहिए क्योंकि इससे कर्क के ग्रहस्वामी गुरु प्रसन्न होकर जातक को मालामाल कर देते हैं।

सिंह
सिंह राशि के जातकों को हमेशा लाल या फिर भूरे रंग का पर्स रखना चाहिए क्योंकि इनका ग्रह स्वामी सूर्यदेव कहे जाते हैं। इनका पर्स ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए और इनको धन लाभ के लिए हमेशा पर्स में लोहे का छल्ला रखना चाहिए।

कन्या
कन्या राशि के लोग हल्के रंग का पर्स रखना शुभ साबित होता है। अगर वो पर्स में नीले रंग का रूमाल रखते हैं तो इनके लिए ये धनदायी साबित होता है।

तुला
तुला राशि के लोगों को अपनी जेब में सफेद या क्रीम कलर का पर्स रखना चाहिए। इनका पर्स कभी भी कटा फटा नहीं होना चाहिए। धन लाभ के लिए इनको अपने पर्स में पीतल का एक छोटा सा टुकड़ा सदैव रखना चाहिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वो अपनी जेब में हल्के भूरे रंग का पर्स रखें। उनको धन लाभ के लिए अपने पर्स में तांबे का टुकड़ा रखना फलदायी होता है।

धनु
धनु राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार चॉकलेटी, लाल या गुलाबी रंग का पर्स रखना काफी लाभकारी साबित होता है। धन लाभ के लिए इनको अपने पर्स में चांदी का एक टुकड़ा जरूर रखना चाहिए। इनका पर्स हमेशा नए जैसा होना चाहिए, जरा सा फटते ही चेंज करने से धन लाभ होता रहेगा।

मकर
मकर राशि के जातक अपनी राशि के अनुसार काले या ग्रे रंग का पर्स कैरी करेंगे तो उनको फायदा ही फायदा होगा। इनके पर्स से हमेशा खुशबू आनी चाहिए। उनको अपने पर्स में इत्र की छोटी सी शीशी रखने पर धन लाभ होता है।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को अपने पास काले रंग का पर्स रखना चाहिए। इससे उनको धन लाभ होगा। इनको अपने पर्स में धन लाभ के लिए सोने की कोई छोटी सी वस्तु हमेशा रखनी चाहिए। अगर ये धन लाभ चाहते हैं तो हमेशा पर्स में कुछ खुल्ले पैसे जरूर रखें।

मीन
मीन राशि के जातकों को हमेशा पीले रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। इनको अपने पर्स में फालतू के कागज और सामान नहीं रखने की सलाह दी जाती है। इनको अपने पर्स में लाल चंदन का टुकड़ा रखना लाभ कारी होता है और इससे धन संचय भी होता है और धन का लाभ भी होता है।