Garlic Leave Benefits: लहसुन की कलियों से शरीर को मिलेंगे ढेर सारे फायदे, वेट लॉस के साथ दिल का भी रखे ख्याल

Garlic Leave Benefits: आपके किचन में लहसुन में सब्जी बनती है तो आपको लहसुन की महक बहुत अच्छी लगती होगी। आयुर्वेद में लहसुन को सुपरमसाला कहा गया है क्योंकि इसके सेवन से शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं। लहसुन को कच्चा खाएं या पकाकर, ये हर तरह से बॉडी को फायदा ही करता है। ल […]

Date Updated
फॉलो करें:

Garlic Leave Benefits: आपके किचन में लहसुन में सब्जी बनती है तो आपको लहसुन की महक बहुत अच्छी लगती होगी। आयुर्वेद में लहसुन को सुपरमसाला कहा गया है क्योंकि इसके सेवन से शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं। लहसुन को कच्चा खाएं या पकाकर, ये हर तरह से बॉडी को फायदा ही करता है। ल लहसुन वजन कम करने से लेकर हाई बीपी और डिमेंशिया जैसी बीमारियों में भी बहुत कारगर है। लहसुन की बात करें तो लहसुन दरअसल प्याज की ही एक प्रजाति कही जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है। लहसुन पाचन तंत्र को बेहतर करता है, वेट लूज करने में मदद करता और इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल को भी घटाया जा सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि रोज लहसुन की आधी से 1 कली खाने से किसी व्यक्ति के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को लगभग 10% तक कम किया जा सकता है। चलिए आज जानते हैं कि लहसुन शरीर को क्या क्या फायदे करता है।

लहसुन में पाए जाते हैं ढेर सारे पोषक तत्व
लहसुन पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। लहसुन की कलियों में ढेर सारा आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मेग्नीशियम और विटामिन पाए जाते हैं। लहसुन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं और साथ ही इसके एंटी बायोटिक औऱ एंटी-वायरल गुण इसे किसी भी व्यक्ति के शरीर के लिए बेहद असरदार बनाते हैं। लहसुन खाने से शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे पाचन अच्छा होता है. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर में डिटॉक्सेशन भी अच्छा होता है जिससे शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है।

वेट लूज करना है तो रोज खाएं कच्चा लहसुन
अगर आप वेट लूज करना चाह रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपने कोलेस्ट्रोल को कम करना होगा। लहसुन की कच्ची कलियों को रोज सुबह चबा चबा कर खाएंगे तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो जाएगा और आपका वजन कम होने लगेगा। इतना ही नहीं लहसुन खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट बर्न होगा और वजन घटाने में मदद मिल जाएगी।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है लहसुन
बीपी हाई होना एक बड़ी परेशानी है क्योंकि इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति ब्लड प्रेशर के अनियमित होने से परेशान है तो उसे रोज कच्चा लहसुन खाना चाहिए। लहसुन में मौजूद एस-एललिस्सीस्टीन नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे बीपी कंट्रोल में रहने के साथ साथ दिल के दौरे का खतरा भी कम हो जाता है।

वायरल इन्फेक्शन में प्रभावी है लहसुन
लहसुन का नियमित उपयोग करने से शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। लहसुन के एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे शरीर से संक्ररण दूर रहता है। अगर आपको ज्यादा सर्दी जुकाम होता है या फिर आप बुखार से पीड़ित रहते हैं तो रोज आपको कच्चा लहसुन चबाना चाहिए, इससे वायरल का खतरा कम हो जाएगा।

दिल के लिए बढ़िया है लहसुन
लहसुन का प्रयोग दिल की सेहत के लिए भी अच्छा कहा जाता है। कच्चे लहसुन के सेवन से आर्टरी यानी रक्त धमनियों में कोलेस्ट्रोल नहीं जमता और इससे शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की संभावना कम हो जाती है। इससे हार्ट की धमनियां ब्लॉक नहीं होती और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है और दिल स्वस्थ रहता है। इसलिए लहसुन को दिल के लिए अच्छा कहा गया है।

शुगर की बीमारी में फायदेमंद
लहसुन को शुगर की बीमारी में भी फायदेमंद कहा गया है। एक रिसर्च कहती है कि अगर नियमित तौर पर लहसुन खाया जाए तो टाइप 2 मधुमेह में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है और शुगर कंट्रोल में रहता है।

ऑस्टियोपोरोसिस के लिए फायदेमंद है लहसुन
लहसुन के प्रयोग से गठिया और ओस्टियोपोरोसिस में भी मदद मिलने की बात कही गई है। कच्चा लहसुन खाने से शरीर कैल्शियम का सही तरीके से अवशोषण कर पाता है। इतना ही नहीं लहसुन में एंटी अर्थराइटिक गुण पाए जाते हैं जिससे हडिडयों को मजबूती मिलती है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

भुना हुआ लहसुन बढ़ाता है शारीरिक ताकत
लहसुन की कलियों को घी में भूनकर खाने से पुरुषों की शारीरिक ताकत और स्टेमिना में काफी इजाफा होता है। दरइसल लहसुन में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुण के साथ साथ आयरन, विटामिन ए, बी, सी, सल्फ्यूरिक एसिड, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, कैल्शियम, आदि पाए जाते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लहसुन खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट के साथ-साथ एनर्जी भी बढ़ती है और शरीर हष्ट पुष्ट होता है।

Tags :