horny goat weed benefits: मेनोपॉज संबंधित परेशानियों में काम आता है हार्नी गोट वीड, दिल को भी रखेगा सुरक्षित

horny goat weed benefits: महिलाओं में उम्र के साथ मेनोपॉज (menopause)की समस्या आम है। ये दरअसल एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें मासिक धर्म रुकता है और इसी को मेनोपॉज कहा जाता है। मैनोपॉज (Menopausal Symptoms)अक्सर 40 से 40 साल की उम्र के बीच का दौर होता है जिसमें मासिक धर्म खत्म होने के साथ शरीर […]

Date Updated
फॉलो करें:

horny goat weed benefits: महिलाओं में उम्र के साथ मेनोपॉज (menopause)की समस्या आम है। ये दरअसल एक मेडिकल कंडीशन है जिसमें मासिक धर्म रुकता है और इसी को मेनोपॉज कहा जाता है। मैनोपॉज (Menopausal Symptoms)अक्सर 40 से 40 साल की उम्र के बीच का दौर होता है जिसमें मासिक धर्म खत्म होने के साथ शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आता है जिसकी वजह से महिलाओं को मूड स्विंग, वजन बढ़ना, मानसिक तनाव, बाल झड़ना, हॉट फ्लेशेज जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मेनोपॉज के साइड इफेक्ट इतने होते हैं कि कई महिलाएं डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। यूं तो मेनोपॉज संबंधी दिक्कतों के लिए डाक्टरी दवाएं मौजूद हैं लेकिन इनके अपने साइड इफेक्ट होते हैं। आयुर्वेद में मेनोपॉज संबंधी दिक्कतों के लिए कई तरह की जड़ी बूटियों का जिक्र है जिनके सेवन से ये परेशानियां दूर हो जाती है। इन्हीं में से एक है हार्नी गोट वीड (horny goat weed)। हां, हार्नी गोट वीड दरअसल एक आयुर्वेदिक हर्ब है जिसका उपयोग मैनोपॉज संबंधी परेशानियों को दूर करने में किया जा सकता है। हार्नी गोट वीड केवल मेनोपॉज की दिक्कतें खत्म नहीं करता, ये हाइपरटेंशन कम करता और इसके सेवन से हार्ट संबंधी दिक्कतें भी दूर रहती हैं। चलिए आज जानते हैं कि हार्नी गोट वीड (horny goat weed benefits)क्या है और इसके क्या क्या फायदे होते हैं।

क्या है हार्नी गोट वीड what is horny goat weed
दरअसल हार्नी गोट वीड एक आयुर्वेदिक पौधा है जिसके पत्तों को पीस कर दवाई आदि बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसे बैरनवर्ट भी कहा जाता है। हार्नी गोट वीड का मेन काम है शरीर में जाकर शरीर में रक्त संचार को तेज करना। इसमें पाए जाने वाले कैमिकल्स शरीर में जाकर रक्त प्रवाह तेज करते हैं जिससे धीमे रक्त प्रवाह के चलते पैदा होने वाली दिक्कतें कम होती हैं। इसकी मदद से ना केवल शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन में तेजी आती है बल्कि शरीर में जाकर ये यौन क्रियाओं को तेज और उत्तेजित करने का काम करता है। आपको बता दें कि महिलाओं के शरीर में मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन बनना धीरे धीरे कम होने लगता है और हार्नी वीड इसी हार्मोन को उत्तेजित करने का काम करता है जिससे महिलाओं की कई सारी शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मेनोपॉज के संकेतों से जूझ रही महिलाओं के लिए रामबाण है ये औषधि
हार्नी गोट वीड मेनोपॉज के इफेक्ट झेल रही महिलाओं के शरीर में चुस्ती लाता है। उनकी यौन सक्रियता को तेज करता है और मूड स्विंग की दिक्कत खत्म कर देता है। इसके सेवन से थकान कम होती है, हॉट फ्लैशेज में आराम मिलता है और चिडचिड़ेपन से राहत मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइटोएस्ट्रोजेन शरीर को बेहतर बनाता है जिससे मेनोपॉज के संकेत कम हो जाते हैं।

दिल के लिए बहुत अच्छा है हार्नी गोट वी
हार्नी गोट वीड दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा कहा जाता है। आपको बता दें कि इसकी मदद से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ने पर रक्तचाप सही होता है और दिल की ब्लॉक नलिकाएं भी खुल जाती हैं। इसके सेवन से दिल के दौरे की संभावना कम हो जाती है।

हड्डियां मजबूत करता है हार्नी गोट वीड
हार्नी गोट वीड उन लोगों पर काफी अच्छा असर करता है जिनकी हड्डियां कमजोर होती हा। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और बोन लॉस की दिक्कत खत्म हो जाती है। उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगों की हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती है, हार्नी गोट वीड के सेवन से ये समस्या दूर हो जाती है।

कोलेस्ट्रोल पर नियंत्रण रखता है
हार्नी गोट वीड की मदद से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल को काबू पाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में मैनोपॉज के दौरान वजन बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।

इसके कुछ नुकसान भी हैं
जिस तरह हर चीज के कुछ नुकसान भी होते हैं, इसी तरह हार्नी गोट वीड के भी कुछ संभावित नुकसान हैं. जिन लोगों का खून पतला होता है, उनको इस जड़ी बूटी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड क्लॉटिंग प्रोसेस धीमा हो सकता है और ऐसे में शरीर में कहीं चोट लग जाने पर खून बहना बंद नहीं होता है। इसके अलावा एलर्जी वाले लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन ना करने की सलाह दी जाती है।