Orange Side Effects: गर्मियों में गुणों का भंडार है संतरा, लेकिन इसे ज्यादा खाने से बचें वरना होंगे ये नुकसान

Orange Side Effects: गर्मियों (Summer Season)में संतरा ऐसा फल है जो आपको स्वाद के साथ साथ ढेर सारे पोषक तत्व भी प्रदान करता है जिसकी वजह से शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त रहता है। विटामिन सी का भंडार होने के नाते संतरा (Oranges)हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होने देता और इसके सेवन से शरीर […]

Date Updated
फॉलो करें:

Orange Side Effects: गर्मियों (Summer Season)में संतरा ऐसा फल है जो आपको स्वाद के साथ साथ ढेर सारे पोषक तत्व भी प्रदान करता है जिसकी वजह से शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त रहता है। विटामिन सी का भंडार होने के नाते संतरा (Oranges)हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होने देता और इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी काफी मजबूत रहती है जिसके चलते शरीर बाहरी बैक्टीरिया और मौसमी बीमारियों का सामना करने के लायक बनता है। आपको बता दें कि संतरे में ढेर सारे विटामिन सी के साथ साथ सोडियम, पोटेशियम, आयरन भी पाए जाते हैं जो स्वस्थ शरीर के लिए काफी जरूरी माने जाते हैं। लेकिन जिस तरह हर फायदेमंद चीज के कुछ नुकसान भी होते हैं फायदेमंद कहा जाने वाला संतरा भी कुछ परिस्थितियों में ज्यादा सेवन से नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप संतरे का ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो ये आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं कि संतरा कैसे और किन लोगों को हानि पहुंचा सकता है।

संतरे के नुकसान

गैस की बीमारी से ग्रस्त लोगों को ज्यादा संतरे खाना करेगा नुकसान
जो लोग गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या से पीड़ित होते हैं उन्हें संतरा कम ही खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल संतरे में ढेर सारा एसिड होता है, इसके सेवन के बाद पेट में जलन हो सकती है और इससे उनकी बीमारी और ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को संतरे का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

गुर्दों को हो सकता है नुकसान
एक दिन में ज्यादा संतरे के सेवन से आपके शरीर में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा जा सकती है। इससे आपके गुर्दे की क्षति की संभावना बनती है।

जोड़ों के दर्द में ना खाएं ज्यादा संतरा
अक्सर जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों को ठंडी चीजें खाने की मनाही की जाती है। आपको बता दें कि संतरे की तासीर ठंडी होती है और अगर आप ज्यादा संतरे खाते हैं तो इससे आपके जोड़ों और हड्डियों का दर्द बढ़ सकता है और उनमें सूजन, ऐंठन और अकड़न की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए अर्थराइटिस के मरीजों संतरे का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

किडनी की समस्या से ग्रस्त लोग ना करें ज्यादा संतरे का सेवन
जो लोग किडनी से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, उनको भी ज्यादा संतरे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे लोग अगर संतरा खाना चाहते हैं तो संतरे के सेवन से पहले उनको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। किडनी की परेशनी में ज्यादा संतरे खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ने का खतरा बन जाता है।

हार्ट बर्न करता है संतरे का ज्यादा सेवन
संतरे का जरूरत से ज्यादा सेवन हार्टबर्न का कारण बन सकता है। विटामिन सी और एसिड होने के कारण संतरे में खूब खटास होती है जिसके कारण सेवन से शरीर में एसिड तत्वों की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है और हार्टबर्न की समस्या का खतरा पैदा हो जाता है।

पेट की बैंड बजा देगा ज्यादा संतरे का सेवन
आपको बता दें कि संतरे में ढेर सारा फाइबर पाया जाता है, हालांकि फाइबर पेट के लिए अच्छा होता है लेकिन बहुत अधिक मात्रा में संतरा खाना यानी शरीर में बहुत सारा फाइबर जाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। जैसे अपच, मरोड़, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन, पेट में जलन और दस्त। इसलिए अगर आपका पेट सही भी है तो भी एक दिन में ज्यादा से ज्यादा दो संतरों का सेवन करना काफी होता है।

दांतों को भी बीमार कर सकता है ज्यादा संतरे का सेवन
जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन करने आपके दांत कमजोर और खराब हो सकते हैं. संतरे में खटास और एसिड पाया जाता है जो दांतो की सुरक्षा करने वाली इनेमल परत को डैमेज सकता है। इससे दांत कमजोर होंगे और मसूड़े भी कमजोर हो जाएंगे। इसलिए दांतों की सुरक्षा के लिए भी आपको संतरे का सीमित ही सेवन करना चाहिए।