Roasted Garlic as Stamina booster: पौरुष क्षमता को बढ़ाता है भुना हुआ लहसुन, जानिए कैसे करना चाहिए इस्तेमाल

Roasted Garlic as Stamina booster: तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास ना खाने पीने का समय रह गया है और ना ही अपनी सेहत पर ध्यान देने का वक्त बचा है। ऐसे में गलत खान पान और पोषण की कमी से स्वास्थ्य पर कई बुरे असर पड़ते हैं। इन्हीं में से एक […]

Date Updated
फॉलो करें:

Roasted Garlic as Stamina booster: तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास ना खाने पीने का समय रह गया है और ना ही अपनी सेहत पर ध्यान देने का वक्त बचा है। ऐसे में गलत खान पान और पोषण की कमी से स्वास्थ्य पर कई बुरे असर पड़ते हैं। इन्हीं में से एक है शारीरिक ताकत की कमी। खासकर पुरुषों में कई तरह की गलत आदतों के चलते और पोषण की कमी के चलते शारीरिक शक्ति पर काफी बुरा असर पड़ता है। आयुर्वेद में लहसुन को शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए शानदार फार्मूला कहा गया है। यूं भी लहसुन कई बीमारियों के लिए फायदेमंद कहा गया है। लहसुन को आमतौर पर सब्जी में डालकर खाया जाता है या फिर कच्चा खाया जाता है। लेकिन अब पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने की बात आए तो भुना हुआ लहसुन (Roasted Garlic)सुपरफूड की तरह काम करता है। लहसुन में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें जिंक, विटामिन सी, मैग्नीशियम, सेलेनियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही हीं भुने हुए लहसुन की मदद से वेट लॉ़स करने में भी आसानी होती है। चलिए यहां जानते हैं कि भुना हुआ लहसुन कैसे फायदा करता है और इसके सेवन का सही तरीका क्या है।

वेट लॉस में काफी मदद करता है भुना हुआ लहसन

लहसुन में फाइबर पाया जाता है। इसके फाइबर से पेट का पाचन तंत्र स्मूद होता है और पेट की गंदगी डिटॉक्सिफाई होती है। अगर आप वजन घटाना (Weight loss)चाह रहे हैं तो सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियों को तवे पर भून कर इसका छिलका उतार कर चबा लें और गर्म पानी पी लें। इससे शरीर का फैट बर्न होता हगै और शरीर का बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है। इससे वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है और वजन जल्दी बढ़ता भी नहीं है।

पुरुषों की शारीरिक ताकत में इजाफा करता है लहसुन

लहसुन का सेवन करना और खासकर भुने हुए लहसुन का सेवन करने से मर्दों में शारीरिक क्षमता इंप्रूव होती है और स्पर्म भी बढ़ने में काफी मदद मिलती है। भुने लहसुन में पाए जाने वाले ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए काफी फायदा करते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को डिटॉक्सिफाई करते हैं और शारीरिक ताकत में इजाफा करते हैं। भुने लहसुन में आयरन, विटामिन ए, बी, सी, सल्फ्यूरिक एसिड, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होतें हैं और इनके सेवन से पुरुषों के शरीर को ताकत और स्टेमिना (stamina booster) प्राप्त होता है।

लहसुन में ऐसे कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से पुरुषों के शरीर में यौन संबंधित कई सारी दिक्कतों का हल निकलता है। इसके सेवन से स्टेमिना बढ़ता है और शारीरिक ताकत के साथ साथ यौन क्षमता में भी सुधार करता है। रोज सुबह कच्चे लहसुन को घी में भूनकर खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।

लहसुन में मैग्नीशियम, सेलेनियम होते हैं जो शरीर में कमजोर पड़ते टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को उत्तेजित करते हैं जिससे यौन स्वास्थ्य बेहतर करने में काफी मदद मिलती है। देखा जाए तो उम्र बढ़ने के साथ साथ पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कम होता रहता है और इसे बरकरार रखने के लिए रोज भुने लहसुन की दो कलियां खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है।

इस तरह भूनें कच्चा लहसुन और ऐसे खाएं

अगर आप वेट लॉस के लिए भुना हुआ लहसुन खाना चाह रहे हैं तो आपके तवे पर केवल दो बूंद जैतून का तेल डालकर कच्चे लहसुन से दो कलियों को अच्छे से भून लेना चाहिए। फिर इसका छिलका उतार कर इसे चबा चबा कर खाना चाहिए। इससे वेट लॉस होने में मदद मिलेगी।

अगर आप शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए भुना हुआ लहसुन खाना चाह रहे हैं तो आपको तवे पर आधा चम्मच देसी घी डालकर लहसुन की दो से चार कलियों को अच्छी तरह भून लेना चाहिए। जब इन कलियों का रंग सुनहरा हो जाए तो तवे से उतार कर ठंडा कर लें और फिर इसको चबा कर खा लें। अगर आप लहसुन को ऐसे नहीं खा सकते हैं तो फिर इसमें जरा सा काला नमक और काली मिर्च भी मिलाकर खा सकते हैं।