Sattu Cool Drink in Summer: गर्मी में लू से बचने के लिए सबसे ताकतवर ड्रिंक है सत्तू का शर्बत, जानिए इसके फायदे और बनाने का तरीका

Sattu Cool Drink in Summer: गर्मियां (Summer)आते ही अगर आप फ्रिज के ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक की तरफ भागते हैं तो आप सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मियों में पानी की कमी के साथ साथ जब लू लगती है तो पेट […]

Date Updated
फॉलो करें:

Sattu Cool Drink in Summer: गर्मियां (Summer)आते ही अगर आप फ्रिज के ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक की तरफ भागते हैं तो आप सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मियों में पानी की कमी के साथ साथ जब लू लगती है तो पेट में गर्मी हो जाती है और इसका असर ये निकलता है कि सेहत खराब हो जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में कोशिश करनी चाहिए कि शरीर और खासकर पेट को कूल कूल रखा जाए और शरीर में पानी के साथ साथ पोषक तत्वों की कमी ना होने पाए। ऐसे में भारत का देसी ड्रिंक कहा जाने वाला सत्तू का शर्बत काफी कारगर साबित होता है। सत्तू (Sattu)के शर्बत में इतने सारे पोषक तत्व होते हैं कि डॉक्टर भी इसे गर्मियों का सबसे ताकतवर ड्रिंक कहते हैं। ये साइड इफेक्ट से भरपूर होता है और इसकी मदद से शरीर में किसी भी तरह के पोषक तत्व और मिनिरल्स की कमी नहीं हो पाती है। खासकर जब तेज गर्म हवा चलती है और शरीर लू से पस्त हो जाता है, ऐसे में सत्तू का शर्बत (Sattu cool drink in summer)किसी अमृत से कम नहीं लगता है।

क्या होता है सत्तू

सत्तू की बात करें तो ये जौ से बनता है। जौ हमारा पारंपरिक अनाज है जो अपने ढेर सारे पोषक तत्वों के चलते काफी फायदा करता है। सत्तू वही पाउडर है जिससे बिहार और पश्चिम भारत में पॉपुलर लिट्टी चोखा बनाया जाता है। जौ को पीसकर ही सत्तू (Jau ka sattu) बनाया जाता है और गर्मियों में इसका शर्बत बनाकर पिया जाता है। सत्तू के शर्बत की खास बात ये है कि ये शरीर को ठंडा रखने के साथ साथ पेट की गर्मी शांत करता है और पित्त भी शांत करता है।

कई जगह सत्तू चने से भी बनता है। इसमें चने को पीस कर डाला जाता है और साथ ही कई अन्य तरह के अनाज मिलाकर इसे पौष्टिक बना दिया जाता है। गर्मियों में खासकर जौ का सत्तू पिया जाता है।

सत्तू जौ से बनता है और जौ में ढेर सारे फाइबर के साथ साथ कई तरह के मिनिरल्स जैसे फॉस्फोरस, पौटेशियम, कैल्शियम और सैलिसिलिक एसिड मौजूद होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। जौ का सत्तू पाचन के लिए बहुत अच्छा माना गया है, ये शर्बत गर्मी में शरीर की एनर्जी बूस्ट करता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कमजोरी, थकान, सिर दर्द, और सांस की नली से रिलेटेड दिक्कतें दूर हो जाती है। सत्तू में ढेर सारा प्रोटीन प्राप्त होता है। आपको बता दें कि सौ ग्राम सत्तू में 20 ग्रामम प्रोटीन होता है और खासकर जो लोग गर्मियों में वर्कआउट करके आते हैं या बच्चे स्कूल से आते हैं तो उनको सत्तू जरूर देना चाहिए ताकि उनकी प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सके।

कैसे बनाएं सत्तू का पाउडर

सत्तू को बनाने के लिए जौ को पहले मध्यम आंच पर भून लेना चाहिए। इसके बाद इसमें मक्का या चने को मिला दीजिए। अब इस सारे अनाज को एक साथ मिलाकर दरदरा (बिलकुल बारीक नहीं होना चाहिए) पीस लीजिए। हो गया आपका सत्तू तैयार। अगर आप चने का सत्तू बना रहे हैं तो सबसे पहले आपको काले चने को धोकर साफ करके और सुखाकर भून लेना चाहिए। फिर इसमें काला नमक और मनचाहा अनाज डालकर पीस लेना चाहिए।

सत्तू का शर्बत बनाने का तरीका
सत्तू को आप मीठा भी बना सकते हैं औऱ इसका नमकीन यानी चटपटा ड्रिंक भी बना सकते हैं। आपको कैसा सत्तू पसंद है, उसी के अनुसार आप इसे बनाकर पी सकते हैं।

मीठा सत्तू बनाने की विधि
एक बर्तन में तीन से चार चम्मच जौ का सत्त लीजिए। इसमें अब थोड़ी सी चीनी मिलाइए। इसके बाद इसे घोलिए। जब चीनी घुल जाए तो जरा सा नींबू का रस और थोड़े से बर्फ के क्यूब डालकर सर्व कीजिए। मीठा सत्तू आपके शरीर को ढेर सारी एनर्जी देगा और इसे पीकर आपका स्वाद बढ़ जाएगा।

नमकीन सत्तू बनाने की विधि
नमकी सत्तू बनाना भी बेहद आसान है। एक बर्तन में दो से तीन चम्मच सत्तू पाउडर लीजिए। इसमें जरा सा काला नमक, जरा सा नींबू का रस और एक चुटकी चाट मसाला मिला दीजिए और अच्छी तरह घोल लीजिए। अब इसमें बर्फ के क्यूब डाल सकते हैं। इसमें कुछ धनिया पत्ते डालेंगे तो मजा और लाभ दोगुना हो जाएगा।