Curd Combination: दही के साथ चीनी खानी चाहिए या नमक? कंफ्यूज रहते हैं तो यहां जाने कैसा दही करेगा फायदा

दही तो आप रोज ही खाते होंगे, सवाल है कि दही आप कैसे खाते हैं, नमक के साथ या चीनी मिलाकर। यहां जानिए दही को किस तरह खाना सेहत के लिए सही होता है और कैसे दही सेहत को नुकसान करता है।

Date Updated
फॉलो करें:

दही तो आप रोज ही खाते होंगे, सवाल है कि दही आप कैसे खाते हैं, नमक के साथ या चीनी मिलाकर। यहां जानिए दही को किस तरह खाना सेहत के लिए सही होता है और कैसे दही सेहत को नुकसान करता है।

दही एक ऐसा डेयरी प्रो़डक्ट है जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही में पाए जाने वाले कुदरती प्रीबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं जो आंत में जाकर आंत से बुरे बैक्टीरिया को निकाल कर आंतों को स्वस्थ बनाते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। दही केवल शरीर में गुड बैक्टीरिया देता बल्कि ये वजन घटाने में मददगार साबित होता है और दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पाचन तंत्र को मजबूत करने वाला दही कैल्शियम से भरपूर होने के कारण दांतों और हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है. दही स्वाद में खट्टा होता है और इसका विटामिन सी शरीर की प्रतिरोधक क्षणता को मजबूत करता है। लेकिन अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि दही किस तरह खाया जाए ताकि वो अपने पूरे फायदे शरीर के दे सके। कुछ लोग दही को चीनी या मीठे के साथ खाते हैं तो कुछ लोगों को दही नमक के साथ या रायते के रूप में अच्छा लगता है। मूल सवाल ये है कि दही चीनी के साथ खाना चाहिए या फिर नमक के साथ। चलिए आज जानते हैं कि दही को किस रूप में खाना चाहिए ताकि वो पूरी तरह से फायदेमंद साबित हो और शरीर को कोई नुकसान ना पहुंचा पाए।

दही के साथ नमक खाने पर क्या होता है –

नुकसान –
हैल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि दही के साथ नमक मिलाकर खाया जाए तो शरीर में पित्त और कफ बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बड़ी बात ये है कि रोज दही में नमक मिलाकर खाने से दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया किल हो जाते हैं और ये शरीर को किसी तरह फायदा नहीं पहुंचा पाता। अगर आप रोज दही में नमक मिलाकर खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

हैल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप सर्दी के मौसम में दही के अंदर नमक मिलाकर खा रहे हैं तो आपको खांसी जुकाम और कफ की परेशान हो सकती है और आपका गला भी खराश से परेशान हो सकता है।
डॉक्टर कहते हैं कि जिन लोगों को हाई बीपी यानी उच्च रक्तचाप की परेशानी होती है, इन लोगों को दही में नमक डालकर बिलकुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बीपी बढ़ने का खतरा होता है और बीपी ज्यादा बढ़ने पर स्ट्रोक और डिमेंशिया के साथ साथ दिल के रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

फायदे
दही में नमक मिलाकर खाने से शुगर की बीमारी दूर रहती है। रात और दोपहर के समय दही में नमक मिलाकर खाया जा जाए तो सेहत को फायदा करता है क्योंकि इससे रात के भोजन का पाचन अच्छा हो जाता है। अगर आप नमक के साथ दही पसंद करते हैं तो रोज इसे खाने की बजाय एक दिन छोड़कर एक दिन नमकीन दही खा सकते हैं। हां छाछ आप नमक के साथ ले सकते हैं।

दही के साथ चीनी मिलाकर खाने से क्या होता है –

नुकसान
दही के साथ चीनी खाने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इसके सेवन से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या फिर मोटा होना नहीं चाहते, उन्हें दही में चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा शुगर मरीजों को भी मीठे दही से दूर रहने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर कहते हैं कि दही में रिफाइंड चीनी या सफेद चीनी मिलाकर खाने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। रात के समय मीठा दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पाचन तंत्र धीमा हो जाता है।

फायदे
मीठा दही गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और साथ ही एसिडिटी को दूर करता है। जिन लोगों को बाल तेजी से झड़ने की समस्या है, उन लोगों को मीठा दही का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में लस्सी बना रहे हैं तो मीठी लस्सी फायदा करती है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। सुबह नाश्ते में मीठा दही खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है और इससे पूरे दिन शरीर को ऊर्जा मिलती है।

दही खाने का सही तरीका-

दही खाने का सही तरीका ये है कि अगर आप इसे नमक के साथ खाना चाहते हैं तो हिमालयन यानी पिंक नमक या काले नमक के साथ मिलाकर खाएं। वहीं अगर आप इसे मीठा खाना चाह रहे है तो इसमें बेहद कम चीनी या फिर हो सके तो थोड़ा गुड़ या फिर शहद डालकर खा सकते हैं। शुगर रोगियों को दही को काले नमक और जीरे के साथ सेवन करना चाहिए। जबकि हाई बीपी और दिल के रोगियों को दही को हलकी सी चीनी डालकर सेवन करना चाहिए।