Tofu benefits: वजन घटाने के साथ साथ दिल को भी सेहतमंद रखेगा सोयाबीन का पनीर, जानिए इसके फायदे

Tofu benefits: मोटापा आजकल एक महामारी के रूप में फैल रहा है। जिसे देखो वजन कम करने के लिए या तो डाइट कर रहा है या फिर जिम के चक्कर लगा रहा है। वजन घटाने के लिए लोग अपनी डाइट में कई सारी चीजों को निकाल देते हैं, इसमें पनीर भी एक खास चीज है। […]

Date Updated
फॉलो करें:

Tofu benefits: मोटापा आजकल एक महामारी के रूप में फैल रहा है। जिसे देखो वजन कम करने के लिए या तो डाइट कर रहा है या फिर जिम के चक्कर लगा रहा है। वजन घटाने के लिए लोग अपनी डाइट में कई सारी चीजों को निकाल देते हैं, इसमें पनीर भी एक खास चीज है। लोग इस डर से पनीर नहीं खाते हैं कि इसे खाकर वजन बढ़ जाएगा। अगर आप भी वजन बढ़ने के डर से दूध से बना पनीर नहीं खा रहे हैं तो आप सोयाबीन से बना पनीर खा सकते हैं। सोयाबीन के पनीर को टोफू कहते हैं और ये बिलकुल दूध के पनीर की तरह स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसलिए टोफू उन लोगों के लिए परफेक्ट च्वाइस है जो पनीर को पसंद करने के बावजूद इसे खा नहीं पाते। टोफू में पनीर की ही तरह प्रोटीन के साथ साथ कैल्शियम, आयरन और कई सारे पोषक तत्वों की भरमार है। इसलिए इसे प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प बताया गया है। ये सेहत को काफी फायदा करता है। चलिए आज जानते हैं कि टोफू कैसे शरीर को फायदा करता है।

वजन घटाने में मदद करेगा टोफू
दूध से बने पनीर की तुलना में अगर सोयाबीन के पनीर यानी टोफू की बात करें तो इसके सेवन से वजन कंट्रोल में रह सकता है। इसमें पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोंस वजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा टोफू खाने के बाद पेट देर तक भरा रहता है और भूख देर से लगती है जिसकी वजह से व्यक्ति अंट शंट खाने से बचता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर भी पाचन तंत्र को बेहतर रखता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

दिल का ख्याल रखता है टोफू का सेवन
टोफू के सेवन से दिल के रोगों का खतरा कम होता है। टोफू में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोंस ह्रदय रोग की संभावना को कम करते हैं। इसलिए अगर आप डाइट में सप्ताह में एक दिन टोफू खाते हैं तो ये फायदा करेगा। इसके अलावा टोफू फ्री रेडिकल्स को भी कम करता है जिससे शरीर दिल के दौरे से बचा रहता है।

शुगर में भी खाया जा सकता है टोफू
टोफू में भरपूर प्रोटीन होता है, लेकिन इसके साथ ही इसके अंदर कार्ब्स की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में अगर इसे बिना चीनी के बनाया जाए तो ये मधुमेह से पीड़ित लोगों को फायदा करता है। इसलिए कहा जाता है कि टोफू को शुगर के मरीज भी आराम से खा सकते हैं। लेकिन इससे पहले शुगर के मरीजों को अपनी मेडिकल रिपोर्ट अपने डॉक्टर को एक बार दिखा लेनी चाहिए।

किडनी के लिए काफी अच्छा है टोफू का सेवन
टोफू के सेवन से किडनी को भी काफी फायदा मिलता है। हाई प्रोटीन पनीर की तुलना में सोया पनीर कम प्रोटीन वाला पनीर है और इसके सेवन से किडनी पर कम प्रेशर पड़ता है। किडनी को इसे फिल्टर करने में अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ने की जरूरत पड़ती है। लेकिन फिर भी किडनी के मरीजों को टोफू के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

लिवर के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है टोफू
टोफू का सेवन करने से लिवर मजबूत रह सकता है। दरअसल टोफू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तथा हेपटोप्रोटेक्टिव गुण लिवर को खराब होने की संभावना से बचाते हैं।

हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है टोफू का सेवन
हड्डियों के लिए टोफू बड़े काम की चीज है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसमें ढेर सारा कैल्शियम पाया जाता है। जो लोग नॉनवेज या दूध का पनीर नहीं खाते , उनके लिए टोफू कैल्श्यिन का एक बड़ा सोर्स बन सकता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है और बोन डैंसिटी बढ़ती है।

प्रेग्नेंसी में भी पोषण देता है टोफू
प्रेग्नेंसी में मां को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर होने वाली मां ज्यादा डेयरी प्रोडट्क्स नहीं खाती है और नॉनवेज भी नहीं खाती तो उसके लिए प्रोटीन की जरूरत टोफू पूरी कर सकता है। इसलिए गर्भावस्था में टोफू खाने की सलाह दी जाती है।

टोफू का सेवन कैसे करना चाहिए

टोफू को बिलकुल पनीर की तरह कई चीजों के साथ मिलाकर या कच्चा भी खाया जा सकता है। इसकी सब्जी बनाकर, सैंडविच में भरकर खा सकते हैं। इसे हल्का तलकर भी खाया जा सकता है। टोफू का सलाद भी खा सकते हैं और सब्जी मिलाकर इसकी भुर्जी भी शानदार बनती है। आप सूप में भी टोफू डालकर सेवन कर सकते हैं और इसे फ्राई करके मसाला डालकर भी खाया जा सकता है।