Vitamin D Foods: हड्डियों को कमजोर कर देती है विटामिन डी की कमी, इसकी पूर्ति के लिए डाइट में एड करें ये फूड्स

Vitamin D Foods:स्वस्थ शरीर के लिए जिस तरह आयरन और कैल्शियम की जरूरत होती है, उसी प्रकार सभी तरह के विटामिन भी शरीर के लिए जरूरी है। ऐसे में विटामिन डी शरीर में हड्डियों के समुचित पोषण के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो शरीर को पूरा […]

Date Updated
फॉलो करें:

Vitamin D Foods:स्वस्थ शरीर के लिए जिस तरह आयरन और कैल्शियम की जरूरत होती है, उसी प्रकार सभी तरह के विटामिन भी शरीर के लिए जरूरी है। ऐसे में विटामिन डी शरीर में हड्डियों के समुचित पोषण के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता और शरीर कमजोर होकर बीमारियों का शिकार होने लगता है। विटामिन डी की कमी से शरीर में कैल्श्यिम का इनटेक कम हो जाता है और इसका सीधा असर हड्डियों, दांतों और बालों पर पड़ता है। इसिलए विटामिन डी को शरीर के लिए बहुत जरूरी कहा गया है। विटामिन डी असर सही मात्रा में शरीर में नहीं जा रहा है तो इससे इम्यूनिटी कमजोर होने से कई बीमारियां शरीर पर अटैक कर देती हैं। व्यक्ति की हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती हैं, उनका घनत्व कम हो जाता है और इसके साथ साथ व्यक्ति के दांत और बाल भी कमजोर होने लगते हैं। विटामिन डी की कमी से स्किन ड्राई होने लगती है और हर वक्त थकावट होने लगती है। चलिए आज जानते हैं कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है और इसकी कमी दूर करने के लिए अपनी डाइट में किन किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद साबित होगा।

क्यों होती है विटामिन डी की कमी
विटामिन डी की कमी पर्याप्त पोषण की कमी के चलते होती है और इसका सबसे बडा कारण है कि व्यक्ति सूर्य की रोशनी में कम रहता है। दरअसल हमारा शरीर सूर्य के प्रकाश से विटामिन डी प्राप्त करता है, जो लोग अंधेरे में रहते हैं या फिर कई कारणों से सूरज की रौशनी में नहीं आ पातें, इनके शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होती है,इनका घनत्व यानी बोन डैंसिटी कम होती है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की खतरा पैदा हो जाता है। विटामिन डी हमारे शरीर में अनेक पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फेट आदि को आंतों द्वारा अवशोषित होने में मदद करता है। इसकी कमी के शरीर में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की भी कमी होना लाजमी है। जो लोग अधिकतर समय तक कमरे में रहते हैं, धूप के संपर्क में नहीं आते, डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही और मक्खन आदि का सेवन नहीं करते हैं, ऐसे लोगों को विटामिन डी की कमी का ज्यादा खतरा होता है।

विटामिन डी की कमी दूर कैसे करें

यूं तो विटामिन डी की कमी धूप के संस्वस्थ शरीर के लिए जिस तरह आयरन और कैल्शियम की जरूरत होती है, उसी प्रकार सभी तरह के विटामिन भी शरीर के लिए जरूरी है। ऐसे में विटामिन डी शरीर में हड्डियों के समुचित पोषण के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता और शरीर कमजोर होकर बीमारियों का शिकार होने लगता है। विटामिन डी की कमी से शरीर में कैल्श्यिम का इनटेक कम हो जाता है और इसका सीधा असर हड्डियों, दांतों और बालों पर पड़ता है। इसिलए विटामिन डी को शरीर के लिए बहुत जरूरी कहा गया है। विटामिन डी असर सही मात्रा में शरीर में नहीं जा रहा है तो इससे इम्यूनिटी कमजोर होने से कई बीमारियां शरीर पर अटैक कर देती हैं। व्यक्ति की हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती हैं, उनका घनत्व कम हो जाता है और इसके साथ साथ व्यक्ति के दांत और बाल भी कमजोर होने लगते हैं। विटामिन डी की कमी से स्किन ड्राई होने लगती है और हर वक्त थकावट होने लगती है। चलिए आज जानते हैं कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है और इसकी कमी दूर करने के लिए अपनी डाइट में किन किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद साबित होगा।

विटामिन डी की कमी दूर कैसे करें

यूं तो विटामिन डी की कमी धूप के संपर्क में आने से भी पूरी हो सकती है। आपको रोज कम से कम पंद्रह मिनट के लिए सूरज की रौशनी के संपर्क में आना चाहिए। इससे आपको भरपूर विटामिन डी मिलेगा और आपके शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी सही तरीके से हो सकेगा।

विटामिन डी की कमी दूर करने वाले फूड्स

फलों के सेवन से मिलेगा विटामिन डी
अगर आप नियमित तौर पर विटामिन डी से भरपूर फलों का सेवन करेंगे तो आपको फायदा होगा। जैसे अपनी डाइट में आप सेब, संतरा आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ साथ केले और पपीते में भी विटामिन डी होता है।

विटामिन डी से भरपूर सब्जियां खाइए
सब्जियां तो आप रोज ही खाते होंगे। शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए विटामिन डी युक्त सब्जियों का सेवन करें. ब्रोकोली, मशरूम, गाजर और मटर में खूब सारा विटामिन डी होता है। इससे आपके शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलेगा।

डेयरी प्रोडक्ट्स
सभी तरह के डेयरी उत्पादों में भरपूर विटामिन डी पाया जाता है। जैसे दूध, दही पनीर और छाछ को अपने भोजन का हिस्सा बनाना सही रहेगा। इनमें भरपूर विटामिन डी होता है। इसके अलावा अगर आप अंडा खाते हैं तो उसे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मछली से मिलेगा भरपूर विटामिन डी
अगर मछली खाते हैं तो सालमन, हिल्सा और मैकेरल मछली को भोजन में शामिल करना चाहिए। इस किस्म की मछलियां विटामिन डी की कमी पूरी करती हैं और इससे आपके शरीर को भरपूर पोषण भी मिलेगा।

सोयाबीन का पनीर और दूध
अगर किसी वजह से आप डेयरी प्रोडक्ट नहीं खाते तो सोया प्रोडक्ट्स यानी सोयाबीन से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से विटामिन डी प्राप्त कर सकते है। इसलिए आप सोयाबीन का दूध पीने का साथ साथ टोफू खा सकते हैं. टोफू यानी सोयाबीन के दूध से बना पनीर भी विटामिन डी की कमी पूरी करता है। इससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं रहेगी।
पर्क में आने से भी पूरी हो सकती है। आपको रोज कम से कम पंद्रह मिनट के लिए सूरज की रौशनी के संपर्क में आना चाहिए। इससे आपको भरपूर विटामिन डी मिलेगा और आपके शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी सही तरीके से हो सकेगा।