Weight Gain Reason: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन, ये पांच गलतियां कर रहे हैं आप

Weight Gain causes: कहते हैं कि वजन जितनी तेजी से बढ़ता है, उसे कम करने में उतनी ही देर और मेहनत लगती है। एक बार वजन बढ़ जाए तो लाख कोशिशें करने के बाद धीरे धीरे कम होना शुरू होता है। जब वजन बढ़ता है तो लोग ध्यान नहीं दे पाते हैं कि वजन बढ़ने […]

Date Updated
फॉलो करें:

Weight Gain causes: कहते हैं कि वजन जितनी तेजी से बढ़ता है, उसे कम करने में उतनी ही देर और मेहनत लगती है। एक बार वजन बढ़ जाए तो लाख कोशिशें करने के बाद धीरे धीरे कम होना शुरू होता है। जब वजन बढ़ता है तो लोग ध्यान नहीं दे पाते हैं कि वजन बढ़ने के पीछे क्या कारण हैं और वजन क्यों बढ़ता जा रहा है। देखा जाए तो मोटापा ऐसी बीमारी हो गई है जो साइलेंट तरीके से बढ़ती है और जब मोटापा समझ आता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है औऱ पेट के आस पास की जिद्दी चर्बी को हटाने के लिए लोग कोशिश करने में जुट जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि समय रहते अगर सेहत का ख्याल रखा जाए और मोटापा बढ़ाने वाली वजहों को जान लिया जाए तो चर्बी शरीर पर अपना साम्राज्य नहीं फैला सकती। देखा जाए तो अधिकतर लोग कमर और पेट की चर्बी बढ़ने के कारणों से अनजान ही रहते हैं, वो दरअसल जान ही नहीं पाते हैं कि पेट पर चर्बी किन वजहों से बढ़ती जा रही है। अगर आप भी इस बात से अनजान है तो चलिए आपको बताते हैं कि पेट और कमर पर एक्स्ट्रा फैट के असल कारण क्या हो सकते हैं। ये सभी कारण आपकी डाइट और लाइफस्टाइल की आदतों से जुड़े हैं जिनपर काबू पाकर आप मोटापे की तेजी से बढ़ती रफ्तार को रोक सकते हैं।

मोटापे के मुख्य कारण

नियमित एक्सरसाइज की कमी
अगर नियमित तौर पर एक्सरसाइज, योगा और वॉकिंग नहीं किया जा रहा है तो फिजिकल फिटनेस की कमी के चलते पेट और कमर के आस पास फैट जमना तय माना जा सकता है। दरअसल एक्सरसाइज और फिजिकली एक्टिव रहने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है औऱ मेटाबॉलिज्म तेज होता है और खाने के बाद पेट में उठने वाली जठराग्नि तेज होती है, जिसकी वजह से भोजन सही तरीके पचता है औऱ कैलोरी भी बर्न होती है और अगर एक्सरसाइज अन्य किसी तरह की कसरत ना की जाए तो पेट में पड़ा पड़ा भोजन कैलोरी में तब्दील होगा और कमर के आस पास जम जाएगा। यानी अगर आप डेली एक्सरसाइज या वॉकिंग वगैरा नहीं कर रहे तो जल्द ही आप मोटापे की गिरफ्त में आ सकते हैं।

पाचन तंत्र कमजोर होना
पाचन तंत्र का सही से काम ना करना भी मोटापे की वजह बन जाता है। कई लोग ज्यादा हैवी खा तो लेते हैं लेकिन उनका पेट उसे पचा नहीं पाता और वो भोजन फैट में तब्दील होकर कमर के आस पास चर्बी बनकर जम जाता है और लोग मोटे होने लगते हैं। देखा जाए तो कुछ लोगों का पाचनतंत्र कमजोर होता है। ऐसे में पाचन तंत्र को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए ताकि आप जल्दी मोटापे का शिकार ना बन जाएं।

तनाव बना देता है मोटा
तनाव वो कारण है जिसकी वजह से अधिकतर लोग एक्सरसाइज करने के बावजूद मोटे हो जाते हैं। आपको बता दें कि तनाव, स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंजाइटी आदि की वजह से शरीर की चर्बी जमती है। जी हां तनाव के चलते शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और इस स्टेज में शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है और कमर और पेट के आस पास फैट जमने लगता है। कभी कभी ये भी होता है कि कुछ लोग स्ट्रेस में ज्यादा खाते हैं, ये भी मोटापे का एक कारण हो सकता है।

नींद की कमी भी है एक वजह
अच्छी और प्यारी नींद स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी कही जाती है। आपको बता दें कि प्रापर नींद की कमी से भी वजन तेजी से बढ़ता है। जो लोग कम नींद लेते हैं या फिर जो लोग स्लीप एपनिया के शिकार हैं, उन्हें अक्सर मोटापे की शिकायत रहती है। डॉक्टर कहते हैं कि नींद में शरीर का मेटाबॉजिल्म तेज होता है और इससे भोजन का पाचन भी अच्छा होता है और कैलोरी बर्न होती है और अगर ऐसे में नींद की कम होगी तो चर्बी बढ़ना स्वाभाविक है। इसलिए सही और पूरी नींद लेना जरूरी कहा जाता है।

जंक फूड का ज्यादा सेवन
आजकल के जमाने में लोग सप्ताह में दो से तीन बार जंक फूड खाते हैं। जंक फूड के ज्यादा सेवन से शरीर में पोषक भोजन की कमी हो जाती है। इसके चलते भी शरीर में चर्बी बढ़ती है। हम ऐसे भोजन पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं जिसमें कैलोरी और फैट ज्यादा है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि आपकी डाइट में ज्यादा चीज, पनीर और तेल वाले जंक फूड ना हो और प्रोसेस्ड फूड औऱ पैकेज्ड फूड भी ना हों।