Weight Loss: बिना जिम जाए खत्म हो जाएगी पेट पर लटकती चर्बी, घर पर ही कीजिए ये बेस्ट एक्सरसाइज

Weight Loss Exercise: मोटापा ऐसी जिद्दी चीज है जिसके आने का पता नहीं चलता लेकिन इसे कम करने में पसीने निकल जाते हैं। वजन बढ़ना आजकल एक बीमारी बन चुका है और अधिकतर लोग पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए जूझ रहे हैं। मोटापे को कम करने के लिए सबसे पहले […]

Date Updated
फॉलो करें:

Weight Loss Exercise: मोटापा ऐसी जिद्दी चीज है जिसके आने का पता नहीं चलता लेकिन इसे कम करने में पसीने निकल जाते हैं। वजन बढ़ना आजकल एक बीमारी बन चुका है और अधिकतर लोग पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए जूझ रहे हैं। मोटापे को कम करने के लिए सबसे पहले पेट की चर्बी को खत्म करना जरूरी होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि डाइट के साथ साथ फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज करने से पेट की जिद्दी चर्बी जल्दी घटती है। यूं भी व्यायाम की मदद से चर्बी और कैलोरी दोनों कम किए जा सकते हैं। चलिए आज कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बात करते हैं जिनकी मदद से बिना जिम जाए आपके पेट की जिद्दी चर्बी जल्द ही खत्म हो सकती है और आपको मिलेगी स्लिम फिट बॉडी।

ब्रिस्क वॉकिंग
यूं तो स्वस्थ तन और मन के लिए रोज ही चलना यानी वॉक करना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर पेट की चर्बी कम करनी है तो ब्रिक्स वॉकिंग की मदद लेनी चाहिए। ब्रिस्क वॉकिंग यानी ऐसी वॉकिंग जिसमें पैदल चलते हुए थोड़ा दौड़ना चाहिए। यानी इतना तेज चलना कि लगे कि आप दौड़ रहे हैं। ये टहलने और दौड़ने के बीच की वॉक होती है और इससे तेजी से पेट की चर्बी घटने लगती है। रोज कम से कम दस हजार कदम की वॉक और उसमें अगर आप ब्रिस्क वॉक करेंगे तो बिना जिम जाए तेजी से आपका वजन कंट्रोल में आ जाएगा।

पावर जैक
इस एक्सरसाइज के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें काफी पावर लगती है और ये पावर आपकी चर्बी को जलाकर मिलती है। पावर जैक एक्सरसाइज की मदद से ढेर सारी कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है. नियमित तौर पर इस एक्सरसाइज को करने पर आपकी फिटनेस भी सही होगी और आपकी बॉडी टोंड होकर स्लिम हो जाएगी। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाकर घुटने 90 डिग्री तक मोड़ें और फिर सीधे खड़ें हो जाएं। ये बहुत ही सिंपल एक्सरसाइज है लेकिन इसे करने पर पेट पर भी जोर पड़ता है और आपकी मांसपेशियों को भी स्ट्रेचिंग मिलती है।

पुश अप्स
पुशअप्स मतलब शरीर को अपने हाथों की मदद से ऊपर नीचे धकेलना। यूं तो इसे जिम में भी किया जा सकता है लेकिन अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो आप इसे घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। पुश अप्स में हाथों के साथ साथ पेट पर भी दबाव पड़ता है औऱ इससे तेजी से वजन कम होता है।
अगर आप इसे शुरू कर रहे हैं तो पहले कम से शुरू करें औऱ फिर बाद में धीरे धीरे बढ़ाते रहें। आमतौर पर कहा जाता है कि पुश अप्स मसल्स बनाने के लिए होते हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पुश अप करने से पूरे शरीर का वजन तेजी से कम होता है।

हाई नी एक्सरसाइज
हाई नी एक कार्डियो एक्सरसाइज है जिससे वजन कम होता है और बॉडी खासकर पेट टोंड होता है। इसे करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी घटने लकती है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दाएं घुटने को अपनी छाती तक ऊंचा लेकर आएं और फिर नीचे की ओर वापिस ले जाते हुए बाएं पैर को ऊपर छाती तक लेकर आएं। इस प्रोसेस को बारी-बारी से दोनों पैरों की मदद से करें और एक बार की एक्सरसाइज में दस से बीस बार ये प्रोसेस करें।

बाइसिकल क्रंच
ये एक्सरसाइज पेट की चर्बी घटाने के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे पेट पर काफी जोर पड़ता है और पेट की चर्बी पिघलती है। इस एक्सरसाइज में आपके पैर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन या मैट पर लेट जाएं। अब इसके बाद अपने हाथों को सिर के पीछे रख लीजिए। अब एक एक करके दोनों घुटनों को 90 डिग्री तक मोड़कर पैरों से साइकिल चलाइए। पैर आगे पीछे जाएंगे और इसी प्रोसेस को बीस से चालीस बार दोहराना है। इस एक्सरसाइज से पेट बहुत जल्दी कम होता है और बॉडी टोंड हो जाती है।