Wednesday, September 27, 2023
HomeविदेशJapan Moon Mission: भारत के बाद अब जपान ने चांद पर भेजा...

Japan Moon Mission: भारत के बाद अब जपान ने चांद पर भेजा SLIM मिशन, इसरो ने दी शुभकामनाएं

Japan Moon Mission: भारत के बाद अब जापान ने भी चांद के लिए अपना मिशन SLIM सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. जापान के इस मिशन की सफलता के लिए इसरो ने शुभकामनाएं दी है. बताया जा रहा है कि, अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह मिशन कई अहम बदलाव लेकर आ सकते हैं.

Japan Moon Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो ने जापान की स्पेस एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी को चांद मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए बधाई दी है. इसरो ने अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल से एक लेटेस्ट ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- बधाई हो @JAXA_en, चंद्रमा पर एसएलआईएम लैंडर के सफल प्रक्षेपण पर. वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय द्वारा एक और सफल चंद्र प्रयास के लिए शुभकामनाएं.

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने मून मिशन के बारे में कहा- सू योजना के अनुसार हुआ

जापान की एजेंसी ने अपनी मून मिशन की लॉन्चिंग के बारे में कहा कि, सब कुछ योजना के अनुसार हुआ. प्रक्षेपण यान को तय समय पर लॉन्च किया गया और लॉन्चिंग के 14 मिनट 9 सेकंड बाद XRISM प्रक्षेपण यान से अलग हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि, प्रक्षेपण के लगभग 47 मिनट 33 सेकेंड पर SLIM मिशन को सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया. जापान  एजेंसी ने कहा- हम XRISM और SLIM के लॉन्च में शामिल सभी पक्षों के सहयोग के लिए धन्यवाद.

भारत ने सफलता पूर्व चांद पर भेजा था मिशन-

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने चांद पर अपना मून मिशन आज लॉन्च किया है हालांकि इस मिशन से पहले भारत ने अपना मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था. भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करा दिया था.

इस सफलता के बाद भारत वह पहला देश बन गया है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना मिशन सफलतापूर्वक लैंड किया है. इसरो के रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह पर एक चंद्र दिवस पूरा किया था और विक्रम लैंडर ने चांद पर अप-डाउन होने की कोशिश की थी. इस प्रक्रिया से ये पता लगाने की कोशिश की गई थी कि , अगले मून मिशन पर इंसानों को भेजने के बाद वापस लाया जा सकता है या नहीं.

RELATED ARTICLES

POPULAR POSTS