PUNJAB : प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक, 27 को अंतिम संस्कार

PUNJAB: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अनुभवी और पंजाब के 5 बार के सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 7 दिन पहले मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में स्थानांतरित किया गया था। […]

Date Updated
फॉलो करें:

PUNJAB: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अनुभवी और पंजाब के 5 बार के सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 7 दिन पहले मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में स्थानांतरित किया गया था।

प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में दो दिनों का राष्ट्रीय शोक-

केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। दो दिवसीय राजकीय शोक 26 से 27 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। जानकारी के मुताबिक, अनुभवी राजनेता का अंतिम संस्कार गुरुवार को बठिंडा के बादल गांव में किया जाएगा।

PM मोदी ने जताया शोक-

राजनीतिक क्षेत्र के नेताओं ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे।

PM मोदी ने चंडीगढ़ आकर दी श्रद्धांजलि-

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में रखा गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंतिम दर्शन किए। इसके बाद PM वापस लौट गए हैं। पीएम के साथ मनोहर लाल खट्टर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इससे पहले हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पंजाब की पूर्व CM राजिंदर कौर भट्‌ठल, हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर, भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व CM को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। बादल शनिवार से गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में थे। वह 20 साल की उम्र में गांव के सरपंच चुने गए और 1957 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। वह पहली बार 1970 में 43 साल की उम्र में पंजाब के मुख्यमंत्री बने।

Tags :