Adipurush Release: सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिपुरूष, दर्शकों की मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

Adipurush Release: ओम राउत के निर्देशन में बनी 179 मिनट की फ़िल्म आदिपुरूष आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थिएटर्स में आने से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी की यह फ़िल्म मोटी कमाई करने वाली है। 16 जून को इस फ़िल्म के पहले शो के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने […]

Date Updated
फॉलो करें:

Adipurush Release: ओम राउत के निर्देशन में बनी 179 मिनट की फ़िल्म आदिपुरूष आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थिएटर्स में आने से पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी की यह फ़िल्म मोटी कमाई करने वाली है। 16 जून को इस फ़िल्म के पहले शो के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने  मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग इस फ़िल्म को देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार भी आ गई है। फ़िल्म के एक तथ्य को लेकर नेपाल के काठमांडू मैं भी कुछ उथल-पुथल देखने को मिली।

आदिपुरुष की कहानी

आदिपुरूष की कहानी कोई नई नहीं है। यह फ़िल्म भगवान राम के जीवन पर आधारित फ़िल्म है। भगवान राम के जीवन पर पहले भी तमाम फ़िल्में और टीवी शोज बन चूके हैं। इस फ़िल्म में आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है जो इस फ़िल्म को खास बनाता है। भगवान राम की भूमिका में प्रभास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म के कुछ सीन्स ऐसे भी हैं जिन्हें देखकर एक बार आप जरूर सोचेंगे की क्या वास्तव में रामायण में ऐसा हुआ था। कहानी की शुरूआत रावण के तप से होती है जब वो ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करता है ओर कहानी का अंत रावण के वध के साथ होता है।

क्या है लोगों की प्रतिक्रिया

फ़िल्म रिलीज होने के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रही है। कुछ लोग इस फ़िल्म को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है की इस फ़िल्म के डायलॉग्स ज्यादा ठीक नहीं है। लोगों का मानना है कि इस फ़िल्म को ज़्यादा नया बनाने के चक्कर में हकीकत से दूर कर दिया गया है। फ़िल्म के कुछ कैरेक्टर्स को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोगों के जेहन में आज भी रामानंद सागर की रामायण बसी हुई है और लोग इस मूवी के की तुलना पुरानी रामायण से कर रहे हैं।

काठमांडू में उथल-पुथल

फ़िल्म भारत समेत दुनियाभर के कई सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। नेपाल के काठमांडू में भी आज इस फ़िल्म को रिलीज किया गया जहाँ पर काठमांडू की मेयर ने इस फ़िल्म के स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। नेपाल की राजधानी में ये फ़िल्म अब नहीं चलाई जा रही है जिसके पीछे वजह है फ़िल्म में बोला गया डाइलॉग। दरअसल फ़िल्म में एक जगह कहा गया है कि सीता भारत की बेटी है जिसको लेकर नेपाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और प्रोड्यूसर से मांग की है की इसे सही करके रिलीज किया जाए। वरना ये फ़िल्म नेपाल में नहीं चल पाएगी और सिर्फ यही नहीं वे भारत की किसी भी फ़िल्म को नेपाल में नहीं चलने देंगे।