Monday, September 25, 2023
Homeराष्ट्रीयAditya L1 Mission: आदित्य एल 1 ने इसरो को भेजी खास सेल्फी,...

Aditya L1 Mission: आदित्य एल 1 ने इसरो को भेजी खास सेल्फी, फोटो में दिखा चांद और धरती का हैरान करने वाला रूप

Aditya L1 Mission:चंद्रयान-3 की चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब इसरो का सूर्य मिशन आदित्य एल 1 भी सूर्य की ओर बढ़ रहा है. आज आदित्य एल 1 ने इसरो को एक खास सेल्फी भेजी है जिसमें चांद और धरती का चौकाने वाला रूप दिख रहा है.

Aditya L1 Mission: देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 धीरे-धीरे अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है. इस बीच सूर्य और पृथ्वी के एल 1 प्वाइंट पर जाने वाला आदित्य-एल 1 मिशन पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी और तस्वीरें भी ले ली हैं. इस बात की जानकारी इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.

इससे पहले आदित्य एल-1 ने मंगलवार को पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की थी. इसरो ने कहा था, पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया आईटीआरसी बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई. इसरो के केंद्रों ने इस अभियान के दौरान उपग्रह की निगरानी की. प्राप्त की गयी नयी कक्षा 282 किलोमीटर 40225 किलोमीटर है. वहीं इसरो के मुताबिक आदित्य एल -1 मिशन की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया 10 सितंबर को लगभग ढाई बजे निर्धारित है.

2 सितंबर को लॉन्च किया गया था सोलर मिशन-

2 सितंबर को इसरो ने श्रीहरि कोर्ट से  सोलर मिशन को लॉन्च किया था. आदित्य एल 1 को सूर्य पृथ्वी के बीच एल-1 प्वाइंट पर स्थापित किया जाना है. भारत के सूर्य मिशन को एल प्वाइंट पर पहुंचने में 125 दिन लगेंगे. वहां पहुंचने के बाद आदित्य एल- 1 मिशन रिसर्च की प्रक्रिया शुरू करेगी. आपको बता दें कि, चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद एक लंबी रिसर्च होनी है.  इसके अलावा भी इसरो अपने कई मिशन लॉन्च करने वाला है.

RELATED ARTICLES

POPULAR POSTS