Byjus Layoffs: Byjus ने फिर चलाई छटनी की तलवार, अबकी बार 1000 पर वार

Byjus Layoffs: देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी लगातार अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है। इसी साल के फरवरी महीने में कंपनी ने करीब 1500 कर्मचारियों की छटनी की थी। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी रिस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया के तहत 500 – 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। छटनी […]

Date Updated
फॉलो करें:

Byjus Layoffs: देश की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी लगातार अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है। इसी साल के फरवरी महीने में कंपनी ने करीब 1500 कर्मचारियों की छटनी की थी। अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी रिस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया के तहत 500 – 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। छटनी होने वाले कर्मचारी अलग-अलग विभागों से संबंधित है।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लागत में कटौती की प्रक्रिया के तहत करीब ढाई हजार कर्मचारियों को काम से छुट्टी दे दी थी। यह काम अगले 6 महीने में चरणबद्ध तरीके से किए जाने की बात कही गई थी। इसी साल फरवरी में कंपनी डेढ़ हजार लोगों की छटनी कर चुकी है। इसके पीछे भी लागत में कटौती व सही जगह निवेश को कारण बताया था। हालांकि जून के महीने में हो रही तत्काल छटनी के कारण कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है।

कंपनी से लगातार छटनी की खबरें भले आ रही है लेकिन कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास है। लगातार हो रही छटनी का असर कंपनी की कुल संख्या पर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। इसका कारण लगातार हो रही नई नियुक्तियां है।

बाईजू के शीर्ष प्रबंधन और उसके निवेशकों के बीच खींचतान तेज होने और एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच यह छटनी का दौर शुरू हुआ है।