भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले पंडित नेहरु को नमन... राहुल गांधी से लेकर PM मोदी ने पंडित नेहरु को किया याद

पं. नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय उनके निधन के बाद लिया गया. पं. नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था और वे हमेशा उन्हें देश का भविष्य मानते थे. यह दिन बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन गया है.

Date Updated
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

Pandit Jawaharlal Nehru:  हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. यह दिन न केवल उनकी याद में मनाया जाता है बल्कि उनके द्वारा बच्चों के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के प्रति आभार जताने का भी दिन होता है. पंडित नेहरू ने बालकों के अधिकारों, उनके विकास और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाया था. इस दिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में भी  मनाया जाता है. जो पं. नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है.

पं. नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय उनके निधन के बाद लिया गया. पं. नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था और वे हमेशा उन्हें देश का भविष्य मानते थे. यह दिन बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक बन गया है. पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन पं. नेहरू की याद में अब इसे 14 नवंबर को मनाया जाता है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पं. नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने पं. नेहरू के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन. लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी और समावेशी हिंद के जवाहर के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधार स्तंभ हैं. जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.

हिंद के जवाहर

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पं. नेहरू को याद करते हुए कहा कि भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर विविधता में एकता का संदेश देने वाले, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, ‘हिंद के जवाहर’ की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं. उन्होंने पं. नेहरू की किताब 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' का एक अंश भी सोशल मीडिया पर साझा किया.

नेहरू जी की आधुनिक सोच

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की. भूपेश बघेल ने कहा कि नेहरू जी की आधुनिक सोच और दूरदृष्टि के फलस्वरूप आज हमारा भारत वैश्विक महाशक्तियों के समकक्ष खड़ा है.
 

Tags :