Chandrayaan-3: भारत ने दुनिया को दिखाया कैसा है चांद का दक्षिणी हिस्सा?

Chandrayaan 3: हिंदुस्तान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है. आज भारत का चंद्रयान-3 ने पुरे दुनिया में इतिहास रच दिया है. लैंडर मॉड्यूल ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है. इसी के साथ भारत दुनिया का नंबर वन देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की […]

Date Updated
फॉलो करें:

Chandrayaan 3: हिंदुस्तान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है. आज भारत का चंद्रयान-3 ने पुरे दुनिया में इतिहास रच दिया है. लैंडर मॉड्यूल ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है. इसी के साथ भारत दुनिया का नंबर वन देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है. जानकारी के लिए बता दें अब तक अमेरिका, चीन और रूस ने चांद पर सफल लैंडिग की है. लेकिन चंद्रयान-3 के साथ चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत आज चौथा देश बन गया है.

चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. वहीं लैंडर ‘विक्रम’ ने चांद पर पहुंचते ही अपना काम शुरू कर दिया है. Chandrayaan-3 की सफलता के बाद Aditya L-1 है ISRO का अगला मिशन, श्रीहरिकोटा में तैयारी चल रही है.

विक्रम ने लैंड होते ही उस वक्त की तस्वीरें भेजी हैं. भारत के लैंडर ‘विक्रम’ ने आज दुनिया को चांद का दक्षिणी ध्रुव की तस्वीर दिखाई है. लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित कर लिया गया है. यह तस्वीरें लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे से ली गई हैं. इन तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं.

चंद्रयान-3 लैंडर और बेंगलुरु के मिशंस ऑपरेशंस कॉम्‍प्‍लेक्‍स के बीच कम्‍युनिकेशन लिंक बन गया है. नीचे उतरने के दौरान लैंडर हॉरिजॉन्‍टल वेलॉसिटी कैमरा ने कुछ तस्‍वीरें ली थीं जो ISRO ने जारी की हैं.

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद ISRO ने एक्स पर ये जानकारी दो है. ISRO की ओर से ट्वीट किया गया, ‘भारत, मैं अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच गया हूं और आप भी.

Tags :