Malaika Arora Dance Video: बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने ‘छैया छैया’ गाने पर लगाए ठुमके

Malaika Arora Dance Video: जब से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आए हैं, तब से वे अपनी प्रेम कहानी से शहर को रंगीन कर रहे हैं। अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर के तमाम […]

Date Updated
फॉलो करें:

Malaika Arora Dance Video: जब से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आए हैं, तब से वे अपनी प्रेम कहानी से शहर को रंगीन कर रहे हैं। अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के जन्मदिन की पार्टी में अपने डांस परफॉर्मेंस से उनका मनोरंजन किया और ‘छैया छैया’ पर उनके डांस का वीडियो अब वायरल हो गया है।

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी पर जमकर डांस करती नजर आ रहीं हैं। वह अपने फेमस गाने पर थिरकती हुई दिखीं हैं उनके साथ एक शख्स भी नजर आया हैं उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया हैं। लोग उनके वीडियो की तारीफ कर रहें हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा के डांस (Malaika Arora Dance) पर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर को अक्सर अपने रिश्ते को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। यह कपल के अपने उम्र गैप को लेकर अक्सर निशाने में आते रहते हैं। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ शादी की थी और उनके एक बेटा है। फिलहाल, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘लेडी किलर’ में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह एक अनटाइटिल्ड प्रोजेक्ट में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ काम करते नजर आएंगे।

पिछले 5 साल से ये दोनों एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक साथ नजर आते हैं और ये दोनों वेकेशन पर भी साथ जाते हैं। ये कपल एक-दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ता हैं।