menu-icon
The Bharatvarsh News

PUNJAB : प्रवासी मजदूर की हत्या, दो लोगों पर मामला दर्ज

PUNJAB : बिहार से पंजाब आए मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मुक्तसर जिले का है। बिहार निवासी मजदूर की हथियारों से काट कर मारा गया। पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी गोपाल कुमार पुत्र कामेश्वर शाह ने बताया कि हम लोग दाना […]

Calendar Last Updated : 27 April 2023, 03:36 PM IST
Share:

PUNJAB : बिहार से पंजाब आए मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मुक्तसर जिले का है। बिहार निवासी मजदूर की हथियारों से काट कर मारा गया।


पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी गोपाल कुमार पुत्र कामेश्वर शाह ने बताया कि हम लोग दाना मंडी मलोट में रहते हैं। हम लोग बिहार से यहां मजदूरी करने आते हैं। हर साल की तरह वह और उसके ताए का लड़का गेहूं का सीजन लगाने के लिए दाना मंडी मलोट में आए थे। वह बतौर लेबर का काम करता था और उसके ताए के लड़का धनंजय शाह ने यहां ढाबा खोला हुआ है। धनंजय के पास दो लोग भी काम करते हैं।

शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए
गोपाल ने बताया कि धनंजय शाह बुधवार रात को अपने ढाबे पर सो रहा था तो 2 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने धनंजय पर तेजधार हथियारों से हमला किया। धंनजय की चीख पुकार सुनकर लोग आने लगे तो हमलावर भाग गये। घायल धंनजय को सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया तो डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिहार से पंजाब आए मजदूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मुक्तसर जिले का है। बिहार निवासी मजदूर की हथियारों से काट कर मारा गया।

बिहार से मजदूरी करने आये थे

पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी गोपाल कुमार पुत्र कामेश्वर शाह ने बताया कि हम लोग दाना मंडी मलोट में रहते हैं। हम लोग बिहार से यहां मजदूरी करने आते हैं। हर साल की तरह वह और उसके ताए का लड़का गेहूं का सीजन लगाने के लिए दाना मंडी मलोट में आए थे। वह बतौर लेबर का काम करता था और उसके ताए के लड़का धनंजय शाह ने यहां ढाबा खोला हुआ है। धनंजय के पास दो लोग भी काम करते हैं।

शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए
गोपाल ने बताया कि धनंजय शाह बुधवार रात को अपने ढाबे पर सो रहा था तो 2 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने धनंजय पर तेजधार हथियारों से हमला किया। धंनजय की चीख पुकार सुनकर लोग आने लगे तो हमलावर भाग गये। घायल धंनजय को सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया तो डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सम्बंधित खबर

Recent News