Thursday, June 8, 2023
Homeराष्ट्रीयPunjab News: लुधियाना की फैक्ट्री में गैस का रिसाव, 11 की मौत,...

Punjab News: लुधियाना की फैक्ट्री में गैस का रिसाव, 11 की मौत, 9 बेहोश

Punjab: पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। जहां ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस घटना में 9 लोग बेहोश हो गए है। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में जांच अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार ग्यासपुरा इलाके में दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया हैं इसके अलावा घायलों को भी तुंरत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

एक स्थानीय नागरिक अंजन कुमार ने कहा, “यह एक जहरीली गैस का रिसाव था… कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। तीन शव नीले पड़ गए हैं… यह जहरीला है। आप सांस नहीं ले पाएंगे।” गैस रिसाव में उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत हो गई।

पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।

ADCP समीर वर्मा ने 1 घंटे पहले बताया था कि कि ‘हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 5-6 लोगों की मृत्यु हुई है। 5-6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular