Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लोगों के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे। लोगों की भलाई के लिए उन्होंने जो काम किये वो हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। आपको प्रकाश सिंह बादल के द्वारा किये गए कुछ ऐसे कार्यो के बारे में जानकारी दे। जिनकी वजह से उन्हें लोगों का अपार प्यार मिला।
प्रकाश सिंह बादल के दिल में हमेशा किसान और जवान बसते थे। जब तक वह सत्ता में रहे, उन्होंने किसानों और जवानों के लिए हमेशा काम किया। उनकी बेहतरी के लिए योजनाएं बनाईं। राजनीतिक दलों को किसानों के बारे में सोचना प्रकाश सिंह बादल ने सिखाया है। सेना में जब पंजाबी अफसरों की कमी हो गई तो युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मोहाली में इंस्टीट्यूट की स्थापना की, जो उन्हें कोचिंग देती है।
प्रकाश सिंह बादल को राजनीति का बाबा बोहड़ यानी वो राजनीति के दिग्गज कहे जाते थे । उन्होंने 20 साल की उम्र में 1947 में सरपंच का चुनाव जीतकर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। इसके बाद वह पांच बार पंजाब का सीएम बने। उनके बारे में आगे आपको जानकारी देते हुए बता दे की पंजाब के अब तक 17 मुख्यमंत्रियों में प्रकाश सिंह बादल को सबसे कम उम्र 43 साल और सबसे ज्यादा 82 साल की उम्र के मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। 1970 में वह पहली बार और 2012 में आखिरी बार मुख्यमंत्री बने। वह 2017 तक (89 वर्ष की आयु में) राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे।
1947 -सरपंच का चुनाव जीता
1957 – पहली बार विधायक
1970 – 43 साल की उम्र में वे पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री चुने गए।
1977 – आपातकाल के दौरान उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। आपातकाल के बाद वे केंद्रीय कृषि और सिंचाई मंत्री बने। बाद में वे दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए।
1997 – वे तीसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए।
2007 – उन्होंने अकाली-भाजपा सरकार का नेतृत्व किया और चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
2012 – 84 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री बने।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को भारत का ‘नेल्सन मंडेला’ कहा था। 11 अक्तूबर 2015 को जय प्रकाश नारायण की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसमें प्रकाश सिंह बादल ने भी शिरकत की थी। तब ही प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें देश का ‘नेल्सन मंडेला’कहा था। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, उन्होंने देश के लिए बहुत योगदान दिया. और उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा ।