menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab Politics: पंजाब भाजपा प्रधान ने आप कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘चोर सिपाही एक साथ चुनाव लड़ेंग’

Punjab Politics: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जंग शुरू हो चुके हैं इस बीच भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप (AAP) और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा करने वाले सीएम भागवत मान की सरकार ने कांग्रेस से गठबंधन कर अपने वादे से मुंह मोड़ […]

Calendar Last Updated : 05 September 2023, 11:38 AM IST
Share:

Punjab Politics: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जंग शुरू हो चुके हैं इस बीच भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आप (AAP) और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा करने वाले सीएम भागवत मान की सरकार ने कांग्रेस से गठबंधन कर अपने वादे से मुंह मोड़ लिया है.

उन्होंने आगे कहा कि, जिन कांग्रेस से गठबंधन किए हैं उन पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप है, उनके खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही है और उन्हें जेल तक जाना पड़ा वह सभी अब पंजाब सरकार के साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी भी भ्रष्टाचार से समझौता कर चुकी है.

आप से उठा पंजाब का भरोसा- सुनील जाखड़

भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि, पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी से भरोसा उठ गया है लोगों ने देख लिया है कि, सियासी फायदे के लिए चोर सिपाही गठबंधन कर एक साथ हो गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोगों के लिए लगातार चुनौतियां बढ़ती जा रही है.

बाढ़ से हुए नुकसान के जिम्मेदार आप सरकार- सुनील जाखड़

आपको बता दे कि इससे पहले भी सुनील जाखड़ ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जिम्मेदार आप सरकार को बताया था. उसे दौरान उन्होंने कहा था कि पंजाब की मान सरकार ने मानसून आने से पहले यानी समय से तैयारी पूरी नहीं की जिसकी वजह से बाढ़ ने राज्य और लोगों को अधिक नुकसान पहुंचाया है.

जाखड़ ने कहा कि, मानसून और बाढ़ संभावित स्थिति से पूर्व ही संबंधित विभाग और राज्य सरकार को तैयारी पूरी करनी होती है जो कि मान सरकार ने नहीं किया और जिसका खामियाजा पंजाब के जनता को भुगतना पड़ रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News