PUNJAB : पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

PUNJAB : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राज्य के मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। पांच बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज अकाली नेता को हजारों गमगीन नागरिकों और नेताओं ने […]

Date Updated
फॉलो करें:

PUNJAB : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राज्य के मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। पांच बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज अकाली नेता को हजारों गमगीन नागरिकों और नेताओं ने अंतिम विदाई दे दी गई है। गांव के श्मशान घाट में जगम कम होने के कारण उन्हें उनके ही खेत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया और उनके बेटे तथा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। बादल का पार्थिव शरीर बुधवार रात मुक्तसर जिले से बादल गांव लाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बादल गांव पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन किये। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भी बादल को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब के पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले सुबह बादल के पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए लम्बी लाइन में खड़े दिखें। बादल के बेटे सुखबीर बादल, पुत्रवधू हरसिमरत कौर बादल, उनकी दो बेटियां और एक बेटा अकाली नेता के पार्थिव शरीर के पास खड़े थे।

Tags :