Wart Removal Remedies: चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं मस्से, जानिए मस्सों के कारण और इन्हें हटाने के तरीके

Wart Removal Remedies: मस्सा जिसे अंग्रेजी में वार्ट (Wart)कहते हैं, शरीर के किसी भी अंग पर निकल सकता है। अगर मस्सा चेहरे पर निकल आए तो चेहरी की खूबसूरती कम हो जाती है। ये देखने में भी काफी भद्दे लगते हैं, इसलिए लोग चाहते हैं कि उनके चेहरे या शरीर के किसी भी अंग पर […]

Date Updated
फॉलो करें:

Wart Removal Remedies: मस्सा जिसे अंग्रेजी में वार्ट (Wart)कहते हैं, शरीर के किसी भी अंग पर निकल सकता है। अगर मस्सा चेहरे पर निकल आए तो चेहरी की खूबसूरती कम हो जाती है। ये देखने में भी काफी भद्दे लगते हैं, इसलिए लोग चाहते हैं कि उनके चेहरे या शरीर के किसी भी अंग पर निकला मस्सा जल्दी से जल्दी साफ हो जाए। चलिए जानते हैं कि मस्से क्यों निकलते हैं और साथ ही जानेंगे इनको साफ करने की होम रेमेडीज।

मस्से क्यों निकलते हैं

मस्सा यानी वार्ट देखने में कठोर गांठ जैसा दिखता है। ये शरीर के किसी भी हिस्से में पैदा हो सकता है। जब शरीर में कहीं चोट लगती है या त्वचा कटती या फटती है तो ह्यूमन पेपिलोमा नाम के वायरस का शरीर में प्रवेश हो जाता और उस स्थान पर अतिरिक्त कोशिकाएं बनने लगती है। इससे त्वचा मोटी और सख्त होकर ऊपर की ओर गांठ की तरह निकल आती है, इसे मस्सा कहते हैं। इसका रंग गेंहुआ और काला दोनों तरह का हो सकता है। मस्से ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (Human Papilloma Virus) जिसे आम भाषा में एचपीवी वायरस भी कहते हैं, के कारण निकलते हैं। राहत की बात ये है कि गांठ जैसा दिखने वाला ये मस्सा शरीर पर ज्यादा गंभीर असर नहीं छोड़ता है। हां लेकिन ये देखने में गंदे लगते हैं। इतना ही नहीं पेपेलोमा से ग्रसित व्यक्ति का निजी सामान जैसे तौलिया,इनरवीयर, रेजर आदि यूज करने पर भी ये वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसलिए आमतौर पर अधिकतर लोगों के शरीर पर मस्से दिखते हैं। जेनिटल वार्ट को छोड़कर बाकी सभी तरह के वार्ट के लिए घरेलू तरीके कारगर साबित होते हैं। दरअसल संवेदनशील अंग होने के चलते जैनिटल मस्से के लिए डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए और इसके लिए बाकायदा इलाज उपबल्ध है।

मस्से को हटाने के घरेलू तरीके

लहसुन करेगा कमाल
मस्से हटाने के लिए लहसुन एक कारगर उपाय कहा जा सकता है। देखा जाए तो लहसुन में ढेर सारे एंटी-वायरल और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण छिपे होते हैं। इन गुणों की मदद से लहसुन शरीर में विकसित हो रही इस वायरस की कोशिकाओं पर लगाम लगाने में कारगर होता है। लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर मस्से वाली जगह पर दिन में दो से तीन बार लगाने पर धीरे धीरे मस्से गायब हो जाते हैं। लहसुन के सेवन से कुछ ही हफ्तों में आपके मस्से गायब हो जाएंगे।

टी ट्री तेल की मदद से गायब होंगे मस्से
टी ट्री ऑयल की मदद से भी मस्सों को गायब किया जा सकता है। टी ट्री ऑयल में जरा सा नारियल तेल मिलाकर मिलाकर एक कांच की बोतल में रख लीजिए। दिन में तीन से चार बार इसे मस्सों पर लगाकर छोड़ दीजिए। जल्द ही मस्से गायब हो जाएंगे और आपकी स्किन साफ हो जाएगी।

सिरके से होगा फायदा
सिरका जिसे विनेगर भी कहा जाता है, ये भी मस्सों को साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। विनेगर की मदद से भी मस्से खत्म हो सकते हैं। दरअसल सिरके में पाया जाने वाला असेटिक एसिड मस्से पैदा करने वाले बैक्टीरिया के प्रसार को रोकने में मदद करता और इसके डेली यूज से मस्से गायब हो जाते हैं और जल्द ही आपकी स्किन साफ हो जाएगी।

बेकिंग सोडा भी है ऑप्शन
मस्से हटाने के लिए बेकिंस सोडा की मदद ली जा सकती है।बेकिंग सोडे की मदद से भी मस्सों का इलाज किया जा सकता है। बेकिंग सोडे में पाया जाने वाला सोडियम बायकार्बोनेट वायरस वाली कोशिकाओं की वृद्धि रोकता है और इससे मस्सों से छुटकारा पाया जा सकता है। बैकिंग सोडा को एक कटोरी में लीजिए। इसमें थोड़ा एसेंशियल ऑयल मिक्स कीजिए और मस्से वाली जगह पर लगाइए। दिन में तीन से चार बार ऐसा करेंगे तो जल्दी ही मस्से गायब हो जाएंगे।

पके केले की लीजिए मदद
पके केले के छिलके को मस्से वाली जगह पर रखकर पट्टी बांध लीजिए। आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए और उसके बाद हटा लीजिए। ऐसा दिन में दो से तीन बार करेंगे तो जल्द ही मस्से गायब हो जाएंगे। पके केले को मस्से हटाने के लिए बहुत ही कारगर उपाय कहा जाता है और ये सालों से मस्से हटाने का सटीक उपाय है।