Eng vs Aus: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में अजीब तरीके से आउट हुए हैरी ब्रूक, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Eng vs Aus: ‘द एशेज’ 2023 का आगाज शुक्रवार 16 जून से हुआ। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज हैरी ब्रूक का जमकर मजाक बना। दरअसल पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर […]

Date Updated
फॉलो करें:

Eng vs Aus: ‘द एशेज’ 2023 का आगाज शुक्रवार 16 जून से हुआ। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज हैरी ब्रूक का जमकर मजाक बना।

दरअसल पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। सोशल मीडिया पर ब्रूक के आउट होने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने 37 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से कुल 32 रन बनाए।

गौरतलब हो कि टॉस जीतकर इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी का निर्णय लिया और ओली पोप (31 रन) के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक क्रीज पर आए। हैरी ब्रूक ने क्रीज पर पैर जमाए और उनकी लय को देखकर लग रहा था कि वे बड़ी पारी खेलने में सफल होंगे। लेकिन ब्रूक मजाक बनकर रह गए।

ऐसे आउट हुए हैरी ब्रूक –

पारी का 38वां ओवर नाथन लियोन डाल रहे थे। उन्‍होंने ओवर की दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक को बोल्‍ड कर दिया। लियोन ने लेग स्‍टंप लाइन पर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जोजाकर सीधा हैरी ब्रूक के थाई पैड पर लगी। विकेटकीपर को देखकर यह लगा कि गेंद हवा में पीछे की तरफ (लेग साइड में) जा रही है। मगर गेंद हवा में गई और ब्रूक की पीठ पर लगने के बाद टप्‍पा खाकर सीधा स्‍टंप पर जा लगी।

हैरी ब्रूक को गेंद दिखी ही नहीं और उन्‍हें पता भी नहीं चला कि गेंद स्‍टंप पर जाकर लग गई है। नाथन लियोन समेत पूरी कंगारू टीम ने इस विकेट का जमकर जश्‍न मनाया। हैरी ब्रूक के आउट होने का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया और वो अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

रूट ने जड़ा शानदार शतक –

इंग्‍लैंड की ओर से जैक क्रॉली के बाद जो रूट ने शानदार शतक लगाया। रूट ने 152 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए। जॉनी बेयरस्‍टो 78 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। इंग्‍लैंड ने 78 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है।

वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए कुल 14 रन है, सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (8 रन) और उस्मान ख्वाजा (4 रन) क्रीज पर मौजूद है।

Tags :