Rohit Sharma 36th Birthday: करोड़ों रुपए कमाते हैं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

Rohit Sharma 36th Birthday : भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल 2023 को अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर रोहित देशभर से फैन्स और क्रिकेट जगत दिग्गजों से बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही है।हिटमैन ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई […]

Date Updated
फॉलो करें:

Rohit Sharma 36th Birthday : भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल 2023 को अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर रोहित देशभर से फैन्स और क्रिकेट जगत दिग्गजों से बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही है।
हिटमैन ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने कुल पांच बार IPL का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन फैन्स रोहित की प्रोफेशनल लाइफ (पेशेवर जिंदगी) के साथ- साथ उनकी पर्सनल लाइफ (निजी जिंदगी) को करीब से जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। ऐसे में इस आइए इस खबर के जरिए जानते हैं की रोहित शर्मा की कुल कितनी संपत्ति हैं

30 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहते हैं रोहित शर्मा


बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। रोहित का टेस्ट प्रारूप में डेब्यू साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ। हिटमैन ने तब से लेकर अब तक भारत के लिए कई मुकाबले जीते और क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।
वहीं रोहित शर्मा की नेटवर्थ की अगर बात करें तो, उनकी नेटवर्थ करीब 214 करोड़ रुपए हैं। आपको बता दें कि रोहित की कमाई का जरिया सिर्फ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) भी है।
रोहित शर्मा को इसके अलावा कई तरह के ब्रांड्स के साथ भी काम करते हुए देखा गया है। एक महीने में रोहित शर्मा की कमाई 1.2 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं। रोहित के नेटवर्थ का ग्राफ साल दर साल बढ़ता रहता है। रोहित शर्मा की नेटवर्थ पिछले साल 2022 में 195 करोड़ रुपए थी।


गौरतलब है कि हिटमैन की लग्जरी लाइफ में उनका घर भी उतना ही आलीशान है, जिसे रोहित ने साल 2015 में खरीदा था। रोहित के इस आलीशान घर की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए है।


लग्जरी कारों का कलेक्शन है रोहित शर्मा के पास
बता दें कि रोहित शर्मा के पास कुछ लग्जरी और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है, जिसमें Audi, BMW, Porsche, Mercedes और Benz जैसी कारें शामिल हैं।


रोहित शर्मा की पिछले पांच सालों की IPL सैलरी
– साल 2019- मुंबई इंडियंस- 150,000,000 रुपए
– साल 2020- मुंबई इंडियंस- 150,000,000 रुपए
– साल 2021- मुंबई इंडियंस- 150,000,000 रुपए
– साल 2022- मुंबई इंडियंस- 160,000,000 रुपए
– साल 2023- मुंबई इंडियंस – 160,000,000 रुपए
आपको बता दें कि इस साल IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के डिजिटल राइट्स (डिजिटल अधिकार) जियो सिनेमा (Jio Cinema) के पास है और उन्होंने अपना ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा को बनाया है।