शानदार फीचर्स से भरे Moto के इन स्मार्टफोन के बारे में जानें, 8 जीबी रैम दमदार बैटरी पैक और भी बहुत कुछ है खास

मोटरोला कंपनी की ओर से पिछले साल 2022 में ही Moto G32 को पहली बार लॉन्च किया गया था। यूजर्स की तरफ इस स्मार्टफोन को खूब पसंद करने के कारण एक बार फिर से अपग्रेड मॉडल के रूप में पेश किया गया है। इसके साथ ही Moto G32 सबसे किफायती 8GB रैम स्मार्टफोन की लिस्ट […]

Date Updated
फॉलो करें:

मोटरोला कंपनी की ओर से पिछले साल 2022 में ही Moto G32 को पहली बार लॉन्च किया गया था। यूजर्स की तरफ इस स्मार्टफोन को खूब पसंद करने के कारण एक बार फिर से अपग्रेड मॉडल के रूप में पेश किया गया है। इसके साथ ही Moto G32 सबसे किफायती 8GB रैम स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हो गया है। पिछली बार के मुकाबले इसमें प्रोसेसर और परफॉर्मेंस के अलावा लुक और डिजाइन के ऊपर भी काफी ध्यान दिया गया है। स्माटफोन यूजर्स के बीच अपनी पकड़ बनाकर रखने के लिए मोटरोला कंपनी की ओर से एक नई शुरुआत की गई है। सिर्फ इतना ही नहीं गेमलवर्स के अलावा फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए भी यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Moto G32 के अलावा 12 हजार की रेंज में फिलहाल 8GB रैम के साथ बहुत कम स्मार्टफोन उपलब्ध है। इसी का फायदा उठाते हुए मोटरोला कंपनी की ओर से कम कीमत में गेमर्स के लिए 8GB रैम के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। आप भी स्मार्टफोन गेमिंग और वीडियोग्राफी करना खूब पसंद करते हैं? Moto G32 केवल 8GB रैम ही नहीं बल्कि 4GB मॉडल के साथ भी उपलब्ध है। इसे आप बजट के अनुसार खरीद सकते हैं, फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसे 36% डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। यहां जानिए लेटेस्ट मॉडल Moto G32 स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।

Motorola Moto G32 Price

Moto G32 स्मार्टफोन दो कलर और दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। Motorola Moto G32 4GB रैम वेरिएंट की कीमत ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर 10,499 रुपये है। ये मिनरल ग्रे और satin सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इसके अलावा Moto G32 8GB रैम स्टोरेज मॉडल भी दो कलर मिनरल ग्रे और satin सिल्वर में खरीद सकते हैं। पहली बार 8GB स्टोरेज वेरिएंट को अपनी ओर 2023 में लॉन्च किया गया था। 22 मार्च के बाद से यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Motorola Moto G32 8GB रैम मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इसे इंडिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है।

Moto G32 फ्लिपकार्ट डिस्काउंट ऑफर

Moto G32 फ्लिपकार्ट डिस्काउंट ऑफर के तहत इस पर 36% छूट है। Moto G32 8GB स्टोरेज वेरिएंट MRP 18,999 रुपये है। लेकिन इसे फ्लिपकार्ट डिस्काउंट के साथ 11,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरी तरह Moto G32 4GB मॉडल पर 38% डिस्काउंट के साथ 10,499 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा दोनों मॉडल पर 500 रुपये अतिरिक्त डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अब लगभग 600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के तहत इसपर 5% तक इंस्टेंट कैशबैक है।

Moto G32 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G32 में 6.5 इंच की FHD डिस्प्ले है और इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz हैं। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 ऑक्टा कोर 2.4 गीगाहर्टज प्रोसेसर्स है। ये सबसे लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन धरती पर रन करता है। इसके साथ ही Moto G32 खरीदने पर 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट और एंड्रॉयड अपडेट मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की दमदार बैटरी पैक दी गई है। इसे एक बार चार्ज कर लगभग पूरे दिन तक आराम से चला सकते हैं। टाइप सी यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट के अलावा Moto G32 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलते हैं। इसे 2 घंटे के भीतर फुल चार्ज किया जा सकता है।

Moto G32 कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस

आज के समय में अधिकतर लोग स्मार्टफोन से ही फोटोग्राफी कर रहे हैं उन लोगों के लिए Moto G32 एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। अगर आप एक डिजिटल क्रिएटर है, रील और ब्लॉग बनाकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही पैसे कमा रहे हैं तो भी आप इसे खरीद सकते हैं। दरअसल 16mp फ्रंट कैमरा होने की वजह से इससे रील बनाना बहुत आसान है। इसके अलावा Moto G32 50 एमपी रियर कैमरा सेटअप से ड्रेस है। इसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और माइक्रो सेंसर सपोर्ट उपलब्ध है।