अब घर पर ही करें Blood Pressure चेक, बेहद फास्ट एक्यूरेट और कंफर्टेबल हैं ये 5 BP Testing Machine

बीमार या कमजोरी फील होने पर पर लोग Blood Pressure चेक करवाते हैं। इसके लिए अपने आसपास मौजूद किसी हॉस्पिटल या क्लीनिक में जा सकते हैं। ये तरीका उन लोगों के लिए सही है जो कभी-कभी बीमार पड़ते हैं या फिर जिन्हें ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या नहीं है। जो महीने एक या दो बार […]

Date Updated
फॉलो करें:

बीमार या कमजोरी फील होने पर पर लोग Blood Pressure चेक करवाते हैं। इसके लिए अपने आसपास मौजूद किसी हॉस्पिटल या क्लीनिक में जा सकते हैं। ये तरीका उन लोगों के लिए सही है जो कभी-कभी बीमार पड़ते हैं या फिर जिन्हें ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या नहीं है। जो महीने एक या दो बार से ज्यादा ब्लड प्रेशर चेक करवाने के लिए किसी क्लीनिक या डॉक्टर के पास जाते हैं उनके लिए बार-बार इसके ऊपर पैसे खर्च कर पाना काफी मुश्किल होता है। आप इन पैसों की बचत बेहद आसानी से कर सकते हैं। आपको हमेशा इसके लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे BP Testing Machine के जरिए इसे खुद भी आसानी से चेक कर सकते हैं।

परिवार में 1 से अधिक लोगों को बीपी की समस्या होने पर यह एक बहुत ही किफायती ऑप्शन साबित हो सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में कम कीमत में Automatic Blood Pressure Monitor उपलब्ध है। जिस तरह से डॉक्टर हाथ में मशीन को लगाकर ब्लड प्रेशर की जांच करते हैं ठीक उसी तरह आप उसे घर पर ही कर सकते हैं। फास्ट और एक्यूरेट बीपी टेस्टिंग मशीन की शुरुआती कीमत मात्र 1142 रुपये है। इसे एक बार खरीदने के बाद यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के जरिए चार्ज कर कई वर्षों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी खराब होने के बाद आप इसे बदल भी सकते हैं। इस पर लगभग 3 साल की वारंटी और एलसीडी डिस्पले के अलावा आधुनिक रीडिंग मोड मिल जाते हैं। जहां जानिए 5 BP Testing Machine की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Dr. Morepen BP Testing Machine

ऑनलाइन अमेजन पर Dr. Morepen BP Testing Machine की कीमत 1142 रुपये है। यह ब्लड प्रेशर मॉनिटर मशीन केवल एक कलर ऑप्शन सफेद में उपलब्ध है। इसे मोबाइल चार्जर से किया जा सकता है। पोर्टेबल होने की वजह से इसे आप अपने साथ कहीं भी ट्रैवल करते समय ले जा सकते हैं। यह पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ ही प्राइस फ्रेंडली भी है। अगर किसी एरिया में इलेक्ट्रिसिटी नहीं है तो आप 4 AAA खरीद कर इसमें लगा सकते हैं। यह पूरी तरह से डिजिटल ऑटोमेटिक BP Testing Machine है। इसे खरीदने पर 1 साल की वारंटी मिल जाती है। घर में बड़े बुजुर्ग के अलावा नौजवान भी इससे ब्लड टेस्ट आसानी से कर सकते हैं। क्लिनिकल टेस्ट एट और पोर्टेबल होना इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

1500 की रेंज में BP Testing Machine

1500 की रेंज में भी क्लिनिकली टेस्टेड BP Testing Machine उपलब्ध है। इनमें Medtech BP12 पोर्टेबल ब्लड प्रेशर मॉनिटर और Dr Trust फुली ऑटोमेटिक BP Testing Machine शामिल है। Medtech BP12 पोर्टेबल ब्लड प्रेशर टेस्टिंग मशीन की कीमत अमेजन पर मात्र 1399 रुपये है। ये स्मार्ट MDD टेक्नोलॉजी से लैस ग्रे कलर में ऑफलाइन भी उपलब्ध है। इस पर 2 साल की वारंटी मिलती है और इसमें इरेगुलर हार्टबीट के अलावा कई इंडीकेटर है। फास्ट और एक्यूरेट बीपी टेस्टिंग के अलावा यह काफी पोर्टेबल भी है। Dr Trust BP Testing Machine की कीमत 1499 रुपये है। इसे स्मार्टफोन चार्जर और पावर बैंक के अलावा कंप्यूटर या लैपटॉप में डायरेक्ट यूएसबी केबल लगाकर चार्ज करना आसान है। बीपी मॉनिटर करने के लिए इसमें एक हाई डेफिनेशन बिग स्क्रीन है।

बेहद फास्ट और एक्यूरेट हैं ये BP Testing Machine

बेहद फास्ट और एक्यूरेट BP Testing Machine की लिस्ट में Omron HEM-7124 और Carent W02 शामिल है। Fully Automatic BP Testing Machine Omron HEM-7124 की कीमत 1735 रुपये है। टच स्क्रीन होने के साथ ही इसे खरीदने पर कुल 3 वर्ष की वारंटी मिलती है। लार्जर डिस्प्ले, एक्यूरेट बीपी, फास्ट, और कंफर्टेबल होने के साथ ही ये कई लेटेस्ट फीचर से लैस है। इसमें अलग 4 रिचार्जेबल बैटरी खरीद कर लगा सकते हैं। Carent W02 Digital Wrist BP Testing Machine क्लिनिकली टेस्टेड है। इसे कलाई के ऊपर बांधने के बाद ब्लड प्रेशर चेक कर सकते हैं। मात्र 1 मिनट के भीतर बीपी टेस्ट होने के बाद यह अपने आप ही बंद हो जाती है। ड्यूरेबल होने के साथ ही यह काफी पोर्टेबल भी है ये ऑनलाइन अमेजन पर उपलब्ध है।